Skip to main content

JS विश्विद्यालय शिकोहाबाद की मान्यता हुई रद्द, उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रेसवार्ता कर दी जानकरी

ब्यूरो संवाददाता 

यूपी के फिरोजाबाद में जेएस यूनिवर्सिटी की मान्यता अब रद्द हो चुकी है, अब यहां पढने वाले छात्रों का क्या होगा ये जानकर छात्र परेशान है. आपको बतादें कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कैबिनेट मीटिंग हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए. इस बैठक में खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद थे कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि बैठक में कुल 14 प्रस्ताव आए थे, जिनमें से 13 पास कर दिए गए. वैसे तो कैबिनट मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए लेकिन इनमें एक फैसला प्रमुख था जो शिकोहाबाद के जेएस यूनिवसिर्टी की मान्यता समाप्त करने से जुड़ा हुआ था ।

अब आपको बताते हैं कि जेएस यूनिवसिर्टी को क्यों बंद किया जा रहा है?

दरसल उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के अनुसार, जांच में बेहद गंभीर गड़बड़ियां पाई गई हैं,यूनिवर्सिटी ने नियमों को ताक पर रखकर बीपीएड कोर्स की फर्जी और बैक डेट में मार्कशीट और डिग्रियां बांटीं थी इन फर्जी डिग्रियों का इस्तेमाल राजस्थान की शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती-2022 में किया गया था. इस मामले में राजस्थान पुलिस की जांच के बाद यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डा. सुकेश यादव और कुलसचिव नंदन मिश्रा को गिरफ्तार भी किया गया था जिस समय जेएस यूनिवसिर्टी की स्थापना हुई उस समय यूनिवर्सिटी ने न तो जमीन के मानकों का पालन किया और ना ही उत्तर प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद को जरूरी विवरण दिया इसलिए इसे एक संगठित अपराध माना गया ।


अब सबाल ये उठता है कि आगे क्या होगा?

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि यूनिवर्सिटी बंद होने के बाद इसके सभी रिकॉर्ड और दस्तावेज डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के पास जमा कर दिए जाएंगे. पुराने छात्रों की मार्कशीट और डिग्रियों का वेरिफिकेशन अब आगरा यूनिवर्सिटी के पास रखे गए उन्हीं रिकॉर्ड्स के आधार पर होगा. जब तक यूनिवर्सिटी बंद करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होती, तब तक यूनिवर्सिटी के कामकाज को संभालने के लिए सरकार ने तीन सदस्यों की एक कमेटी बना दी है. जो इसकी देखरेख करेगी ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...