Etawah News: चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी ने बढ़ाई जिलेवासियों की मुश्किलें, अघोषित विद्युत कटौती से खेत सूखे
संवाददाता: आशीष कुमार
इटावा: चिलचिलाती धूप और गर्मी के साथ साथ ग्रामीण
क्षेत्र में अघोषित विद्युत कटौती से किसानों के खेत सूख रहे हैं और परीक्षा देने
वाले विद्यार्थी भी परेशान हैं। लोगों ने अघोषित विद्युत कटौती को तत्काल प्रभाव
से रोके जाने की मांग की है। ग्रामीण क्षेत्र में 16 से 18 घंटे विद्युत सप्लाई के
दावे किए जाते हैं लेकिन खोखले साबित हो रहे हैं।किंतु 6 से 8 घंटे की विद्युत
सप्लाई बमुश्किल मिल पा रही है यही कारण है कि ग्रामीण जनमानस बुरी तरह परेशान
हैं। उनका कहना है कि रात 10 बजे से 12 बजे तक फिर सुबह 4 बजे और शाम को 7 से 9
फिर रात को 10 बजे से 12 बजे तक अक्सर बार-बार विद्युत कटौती कर दी जाती है ऐसी
बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। न तो दिन में कूलर पंखे की हवा मिल पाती है
और ना रात में कूलर पंखे चल पाते हैं।
बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र कन्हैया कुमार का
कहना है किपरीक्षा चल रही है रात्रि में भी बिजली कटौती के चलते हुए दिन में पढ़ाई
करने के दौरान शोरगुल भी रहता है गर्मी ज्यादा बढ़ने से पसीना निकलने लगता है जिससे
पढ़ाई नहीं हो पाती है, सुबह
उठने पर भी बिजली गायब मिलती है। अन्य छात्र-छात्राओं का भी कहना है कि रात व सुबह
के समय पढ़ाई के लिए जब बैठो तो उस समय बिजली नहीं होती है और दिन में
भी8से10घण्टे कटौती रहती है। कुछ ग्रामीणों का कहना है कि जसवन्तनगर ग्रामीण,बलरई,जुगोरा, सिरसा बीवामऊ, फतेहपुरा, राय नगर आदि
फीडरों से जुड़े लोग काफी परेशान हैं। पेयजल नहाना धोना पशुओं के लिए चारा पानी की
भी समस्या होती है। कई बार विद्युत विभाग को इस संबंध में शिकायतें की जाती है
लेकिन कोई कार्यवाही नहीं होती है।

Comments
Post a Comment