ब्यूरो संवाददाता
इटावा: लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत यमुना नदी के
जल में बहादुरपुर गांव के पास एक अज्ञात शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक कई
दिनों से पानी में शव दिखाई दे रहे हैं। घटना की जानकारी पर लवेदी पुलिस मौके पर
पहुंची। हालांकि शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
हुई है।
सूचना पर लवेदी थानाध्यक्ष
विश्वनाथ मिश्रा मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। शव को नदी के पानी से निकलवाने
में जुट गए। इस मामले में थानाध्यक्ष लवेदी विश्वनाथ मिश्रा से जानकारी करने पर
उन्होंने बताया कि शव अंतिम संस्कार वाला लग रहा है। शव पर कफन का कपड़ा भी लिपटा
है। सूचना पर शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Comments
Post a Comment