Skip to main content

Etawah News: चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर पुलिस ने महिला सहित छः लोगो को अवैध हथियार सहित दबोचा

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : थाना इकदिल फ्रेंड्स कालोनी एवम कोतवाली सदर क्षेत्र के अंतर्गत हुई चोरी की कई घटनाओं का एसओजी सर्विलांस तथा सदर कोतवाली पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला सहित छः लोगों को अवैध हथियार व चोरी गए आभूषण व बड़ी मात्रा में साढ़े नौ लाख रु नगदी बरामद करने में सफलता हासिल की । इस सफलता पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने पुलिस टीम को 20 हजार रु नगद से पुरस्कृत करने की घोषणा की।

Etawah News: चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश कर पुलिस ने महिला सहित छः लोगो को अवैध हथियार सहित दबोचा

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा आज प्रेस को बताया गया कि जनवरी 23 में दीपक जैन पुत्र हरिश्चन्द्र जैन मकसूदपुरा मामा मील के समीप से होलसेल की दूकान से करीब 8 लाख की कीमत के सामान की चोरी की तहरीर दी गई थी।प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के अनावरन हेतु एसओजी/सर्विलांस व थाना कोतवाली से पुलिस टीम का गठन किया गया । मुखविर खास की सूचना पर टीम ने रोड़वेज बस स्टैण्ड के निकट मन्दिर के पास से 01 महिला एवं 05 पुरुषों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, मय जिंदा कारतूस व 02 अवैध चाकू बरामद किये गये ।  पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग जनपद में सुनसान एवं बंद घरों/ दुकानों में रेकी कर चोरियां करते हैं एवं चोरी में मिले माल को आपस मे बांट लेते है तथा सोने-चांदी के आभूषण को अभियुक्त सुनार देवन्द्र वर्मा को बेच देते हैं ।

गिरफ्तार अभियुक्त पारस तिवारी उर्फ वंश पुत्र हरिओम तिवारी 22 वर्ष निवासी बजरिया छैराहा थाना कोतवाली इटावा ,अमित सोनी पुत्र रामप्रकाश सोनी 23 वर्ष निवासी मिहोना भिण्ड मध्यप्रदेश, राजा उर्फ छोटू पुत्र अजीज अली 20 वर्ष निवासी कटरा बल सिंह थाना कोतवाली इटावा। ज्ञानेश्वर गुप्ता उर्फ मोटा पुत्र प्रमोद गुप्ता 21 वर्ष निवासी कटरा बल सिंह थाना कोतवाली इटावा , देवन्द्र वर्मा पुत्र देवकी नन्दन वर्मा 33 वर्ष निवासी कस्बा राधानगर थाना सिकन्दरा  आगरा । अभियुक्ता -  महिमा सिंह पुत्री बनवारी सिंह 24 वर्ष निवासी डेरा बस्ती थाना सिकन्दरा आगरा की निशान देही पर 9 लाख 45 हजार 690 रुपये नगद,11 अगूंठी , 04 चैन सोने की, 02 अवैध तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस, 02 अवैध चाकू, 02 परात पीतल 03 बेला पीतल बरामदगी हुई। पकड़े गए अभियुक्त शातिर अपराधी है जिनपर कई मुकद्दमे पंजीकृत है। इस सराहनीय कार्य के लिए ज्येष्ठ कप्तान ने पुलिस टीम को 20 हजार नगद के पुरस्कार की घोषणा की गई।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...