Skip to main content

Etawah News: अस्थि रोग विज्ञान में सही औषधि के सही प्रयोग को समझना बेहद ही आवश्यक

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/सैफई: अस्थि रोग विभाग में हड्डी के जोड़ से सम्बन्धित रोग जैसे कि गठिया रोग के परामर्श के लिए आने वाले मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा होती है। अतः अस्थि रोग विषेषज्ञ को नवीनतम् शोध एवं जोड़ों से सम्बन्धित नवीनतम् औषधियों जैसे Astaxanthin के विषय में अवगत रहना अति आवश्यक होता है। इसी क्रम में ‘‘जोड़ों से सम्बन्धित रोग की नवीनतम औषधि की भूमिका को भलि-भाँति समझने के लिए एक ‘‘सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम’’ सीएमई का भी आयोजन किया गया।

Etawah News: अस्थि रोग विज्ञान में सही औषधि के सही प्रयोग को समझना बेहद ही आवश्यक

उक्त कार्यक्रम का आयोजन सैफई आर्थोपेडिक क्लब के सहयोग से अस्थि रोग विभाग, उत्तर प्रदेश चिकित्सा विश्वविद्यालय सैफई द्वारा सैफई क्लब,सैफई इटावा में 27 जनवरी 2023 को आयोजित किया गया। इस उत्कृष्ट कार्यक्रम में सम्मानीय डा. आर.एस.यादव (अध्यक्ष, सैफई आर्थोपेडिक क्लब) डा. एस.पी.एस. गिल (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, अस्थि रोग विभाग), डा. एस.एस.एस. परिहार (उपाध्यक्ष, सैफई आर्थोपेडिक क्लब), डा. प्रदीप कुमार गुप्ता (संयुत सचिव, सैफई आर्थोपेडिक क्लब) डा. एम.एस. पाल (संयुत सचिव, सैफई आर्थोपेडिक क्लब), अस्थि रोग विभाग के प्राध्यापक सदस्य डा. हरीष कुमार, डा.अंकित मित्तल एवं सैफई आर्थोपेडिक क्लब के गणमान्य सदस्य एवं चैयरमैन मदन हॉस्पिटल इटावा डा. विकास यादव ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को अनुगृहीत किया। उक्त सतत् चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम सी एम ई में जोड़ों से सम्बन्धित रोग में सही चिकित्सा में Astaxanthin एवम Glucosamin एवम Type II Collegen की भूमिका को संक्षेप में प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। अस्थि रोग विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को डा. आर.एस.यादव एवं डा. एस.पी.एस. गिल द्वारा ज्ञान सम्पन्न किया गया।

डा. एस.पी.एस. गिल (प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष, अस्थि रोग विभाग) एवं डा. अजय कुमार राजपूत (सचिव, सैफई आर्थोपेडिक क्लब) के उत्कृष्ट मार्गदर्शन में उक्त कार्यक्रम को डा. ईशान अहमद (जूनियर रेजीडेन्ट), (अस्थि रोग विभाग) द्वारा भलि-भाँति प्रदर्षित किया गया। डा. एस.पी.एस. गिल के वर्षों के अनुभव एवं डा. अजय राजपूत के कार्यक्रम के प्रति जोश एवं लक्ष्य उन्मुखी शैली ने इस सफल कार्यक्रम का भलि-भाँति मार्गदर्शन किया एवं भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए नये आयाम विकसित करने का उत्कृष्ट कार्य किया। इस कार्यक्रम में अस्थि रोग विभाग के रेजीडेन्ट चिकित्सक डा. आशीष सिंघानिया (एस.पी.), डा. रविकान्त (एस.पी.), डा. सौरभ (एस.आर.), डा. वैभव (एस.आर.), डा. श्रीकान्त (एस.आर.), डा.ईश्वर (एस.आर.), डा. अतुल कुमार (जे.आर.), डा. राम (जे.आर.), डा. वयुत्पन्न (जे.आर.), डा. समन्त एवं अन्य रेजीडेन्ट्स ने  कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...