Skip to main content

Etawah News: दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया आईआईटी कानपुर में शैक्षिक भ्रमण

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जीवन में नई नई चीजें और विज्ञान से जुड़ी नई जानकारियां हमेशा ही बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है इसी को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों का भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी कानपुर) में एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण संपन्न कराया गया,शैक्षिक भ्रमण के दौरान सभी बच्चों ने आई आई टी कैम्पस में विज्ञान से जुड़े कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर वहां की विभिन्न फैकल्टी से जानकारी भी प्राप्त की। यह शैक्षिक भ्रमण प्रसिद्ध गणितज्ञ श्री रामानुजम की 135 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित हुआ था जिसे संस्था विज्ञान भारती (कानपुर प्रान्त) के सहयोग से आउटरीच ऑडिटोरियम आई आई टी कानपुर में नंबर थ्योरी विषय पर आधारित इंटरनेशनल मीट के अंतर्गत नेशनल साइंस डे पर आयोजित किया गया था। 

Etawah News: दिल्ली पब्लिक स्कूल के बच्चों ने किया आईआईटी कानपुर में शैक्षिक भ्रमण

कार्यक्रम का शुभारंभ आई आई टी कानपुर के निदेशक प्रोफेसर अभय करंदीकर,एफ एफ डी सी के निदेशक शक्ति विनय शुक्ल, पद्मश्री प्रोफेसर मनींद्र अग्रवाल ,प्रांतीय विभाग महासचिव प्रोफेसर सुनील मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। पहले दो सत्रों में रामानुजम के जीवन के बारे में व वैदिक गणित में प्रमुखतः बोधायन प्रमेय के प्रयोग पर आधारित अभ्यास कराया गया एवम रामानुजम के जीवन पर कई प्रश्न भी पूछे गए तीसरे, चौथे व पांचवे सत्र में कोडिंग-ए आई के द्वारा एप बनाना, स्टीम शो के माध्यम से नई तकनीक की जानकारी तथा अंको-स्वास्थ्य का संबंध व योग के पीछे के विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। इन विषयों के विशेषज्ञ ने,विज्ञान व तकनीक की जानकारियों से सभी को अवगत कराया। अंत में सी एस आई आर के पूर्व महानिदेशक व विज्ञान भारती के राष्ट्रीय अध्य्क्ष डॉ शेखर सी मांडे व डी एम एस आर डी ई संयुक्त निदेशक डॉ डी एस बाग ने कार्यक्रम के समापन सत्र को संबोधित किया। 

इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम मैं दिल्ली पब्लिक स्कूल के कक्षा 11 के छात्र छात्राएं जनपद इटावा से सम्मलित हुए थे। विशेष बात यह रही कि,जनपद इटावा से मात्र दिल्ली पब्लिक स्कूल को ही इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने का अवसर भी मिला था। यह शैक्षिक भ्रमण डीपीएस के गणित विभाग के प्रमुख मनोज कुमार शर्मा एवम राघवेंद्र कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ। इसमें प्रतिभाग करने वाले छात्र छात्राओं में अनुराग यादव,तेजस मिश्रा,पावनी जैन, प्रियांशु, अरोमा आर्या, रोहित यादव, श्रेष्ठ गुप्ता, श्रुति शाक्य,सोहन लूथरा, प्रियांशु,आयुष यादव,क्रिश राजपूत प्रमुख रहे। विद्यालय की इस उपलब्धि पर डीपीएस के चैयरमैन डॉ विवेक यादव एवम वाइस चेयरमैन डॉ प्रीति यादव सहित प्रिंसिपल भावना सिंह ने सभी बच्चों एवम शिक्षकों को बधाई एवम शुभकामनाएं दी है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...