ब्यूरो संवाददाता
इटावा: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान इटावा के नोडल प्रधानाचार्य डॉ. राजकुमार सिंह यादव ने बताया कि 21 फरवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक आईटीआई में प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिओ फाइबर प्राइवेट लिमिटेड इटावा द्वारा इलेक्ट्रॉनिक, मैकेनिक, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन, पावर कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के पदों के लिए प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।
इन पदों के लिए 10,000 से 15000 का वेतन निर्धारित किया गया है। अत: उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने सभी शैक्षिक एवं तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र के साथ बायोडाटा लेकर प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करें। प्लेसमेंट ड्राइव में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को कोविड-19 का पालन करना आवश्यक है।

Comments
Post a Comment