ब्यूरो संवाददाता
इटावा: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर आगरा से लखनऊ की ओर जा रही कार सोमवार तड़के हादसे का शिकार हो गई। डिवाइडर से टकराकर पलटने से कार सवार सात लोग घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। दिल्ली के सुलेमान नगर के सव्यानंद मिश्रा परिवार के साथ अर्टिका कार से आरा बिहार जाने के लिए रविवार रात निकले थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर तड़के ऊसराहार क्षेत्र टिमरुआ के पास कार अनियंत्रित हो गयी और डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोर से हुई कि कार दो तीन बार पलटते चली गई। इससे कार सवार सभी लोग दब गए।
जानकारी पर पहुंची पुलिस व यूपीडा टीम ने सभी लोगों को जैसे तैसे बाहर निकाला और सैफई मेडिकल कॉलेज भेजा। सव्यानंद मिश्रा, पत्नी रीता मिश्रा, नाबालिग बच्चे निशा मिश्रा, साक्षी मिश्रा, वंदना मिश्रा, बेटा श्याम नंदन मिश्रा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुए। चौकी प्रभारी देवचंद्र ने बताया कि छानबीन में पता चला कि ड्राइवर को झपकी आने से कार डिवाइडर से टकरा गई थी।
Comments
Post a Comment