Skip to main content

Etawah News: शिवपाल यादव ने किया A2Z होमटेक का उदघाटन, आदिपुरुष हो प्रतिबंधित, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने महेरा चुंगी चौराहे पर स्थित एजाज अहमद खान के ए-टू-जेड होमटेक के उदघाटन करने के बाद पत्रकारों के बीच में उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व पर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचारी करार दे दिया दिया और उन्होंने कहा कि हर विभाग में जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है।

Etawah News: शिवपाल यादव ने किया A2Z होमटेक का उदघाटन, आदिपुरुष हो प्रतिबंधित, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार

पत्रकारों के सवाल पर शिवपाल सिंह बोले कि आदिपुरुष फिल्म पर सरकार को तुरंत प्रतिबंध लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में किसान, मजदूर, बुनकर सभी तबाह हुए जा रहे हैं। गरीबों के चूल्हे बुझ गए हैं, और उनके बच्चे भूख से बिलबिला रहे हैं, देश में बहन ,बहू बेटियों की इज्जत सुरक्षित नहीं है। जिन बेटियों ने स्वर्ण पदक पाकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है, उन्हें बेइज्जत किया जा रहा है। उन्हें न्याय पाने के लिए जंतर-मंतर पर धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौन धारण किए हुए हैं ।

शिवपाल ने कहा कि भाजपा के शासन में भ्रष्टाचार ने शिष्टाचार का रूप धारण कर लिया है। भाजपा पाखंड का सहारा लेकर आम जनता का मूल समस्याओं से ध्यान हटाना चाहती है। आज स्कूलों में पढ़ाई नहीं ।अस्पतालों में दवाई नहीं है ,नहरों में पानी नहीं है ,बिजली का अभाव है, उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है ,लेकिन महंगाई बेरोजगारी और बेईमानी के मोर्चे पर सफल है।

Etawah News: शिवपाल यादव ने किया A2Z होमटेक का उदघाटन, आदिपुरुष हो प्रतिबंधित, भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार बना शिष्टाचार

शिवपाल ने कहा कि सभी विपक्षी दल शीघ्र ही भाजपा को परास्त करने के लिए लामबंद हो रहे हैं। भाजपा को धूल चटाने के लिए अब संघर्ष, सामाजिक, न्याय के पक्षधर व यथास्थितवादी शक्तियों के पोषको के बीच में होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा भगवान का निरादर कर रही है। इनका शर्वनाश सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के पाखंड के दिन गिने-चुने रह गए हैं। उन्होंने मोदी और योगी पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए कहा कि ये लोग नफरत व घृणा का कितना बड़ा महल तैयार कर लें ,इनका यह महल ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगा। उन्होंने कहा कि झूठ बोलने वाले और घृणा फैलाने वाले भाजपा के बड़बोले नेताओं की जनता सच्चाई जान गई है।

शिवपाल सिंह ने कहा कि बड़बोले भाजपा नेताओं की जनमानस में पूरी तरीके से पोल खुल गई है, अब उनका कोई भी झूठ काम नही कर रहा है, भाजपा नेताओं ने श्रीराम के नाम का दुरुपयोग किया, तो उन्होंने हिमाचल की सरकार इनसे ले ली। और जब मोदी और योगी ने राम भक्त हनुमान का नाम लेकर जनता को भ्रमित करने का काम किया तब उन्होंने भाजपा को सबक देते हुए कर्नाटक में इन्हे बुरी तरह धूल चटा दी। शिवपाल ने कहा कि अब केंद्र की मोदी सरकार की विदाई तय है, अब इन लोगों का पाखंडवाद अधिक दिनों तक चलने वाला नही है। जनता जनार्दन इनकी सच्चाई जान गई है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...