ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जैसा कि विदित है कि केंद्र सरकार के द्वारा 2000 के नए नोट अब जारी ना करने व 30 सितम्बर तक इन नोटों को प्रचलन से बाहर करने की घोषणा की गई है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा कि इस निर्णय से किसी भी बन्धु को भयग्रस्त होने की आवश्यकता नहीं है। प्रथम तो पहले ही 2000 के नोट बहुत ही कम संख्या में बाज़ार में प्रचलन में हैं दूसरा सरकार द्वारा इन्हें बैंक में वापिस लेकर दूसरे छोटे नोट देने की व्यवस्था की गई है उसके लिए भी 30 सितम्बर अर्थात 4 माह से भी अधिक का समय दिया गया है।
उन्होंने कहा कि आप लोग पूर्व की ही भांति इन नोटों का लेनदेन बाजार एवं बैंक से कर सकते हैं।बस सावधानी इतनी रखनी है कि अपने पास जो भी 2000 का नोट आये वो बैंक में जमा करवाते एवं बदलवाते रहें जिससे समय सीमा की अंत में कोई हड़बड़ी न रहे।
अतः हड़बड़ी और घबराहट से बचें,बैंकों में लम्बी लाइनें लगाने से बचें थोड़ी सी सावधानी रखते हुए अपना व्यापार पूर्व की ही भांति करते रहें कोई भी समस्या खड़ी नहीं होने वाली है। सरकार का यह कदम बड़ी मात्रा में बेईमानी, भ्रष्टाचार कर काला धन रखने वालों पर प्रहार है और देश हित में है।

Comments
Post a Comment