ब्यूरो संवाददाता
इटावा: दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन बुधवार को भी बड़ी संख्या में नामांकन पत्रों की बिक्री जारी रहीं। वहीं इटावा नगर पालिका समेत कई नगर पालिका के वार्ड सभासद के नामांकन पत्र दाखिल किये गये। नामांकन की संख्या बढ़ने के साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। कलेक्ट्रेट समेत तहसील भरथना व जसवंतनगर में आला पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौका मुआयना किया।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत व निकाय राजेश अरोड़ा ने बताया कि जिले में नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन - 2023 के लिए नामांकन पत्र बिक्री एवं नामांकन पत्र प्रस्तुतिकरण प्रक्रिया के तीसरे दिन नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष पद के लिए 11 नामांकन पत्र क्रय किये गये। वार्डों के सभासद पद के लिए कुल 317 नामांकन पत्र क्रय किये गये। जिसमें से वार्ड संख्या 1 व 22 से एक- एक, वार्ड संख्या 28 से तीन, वार्ड संख्या 32 व 40 से दो सभासद पद के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किये जा चुके है।
नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष पद के 33 व वार्डों के सभासद पद के लिए 108 नामांकन पत्र क्रय किये गये। जिसमें से वार्ड संख्या 6 व 12 से एक-एक सभासद पद के नामांकन पत्र जमा किये गये। नगर पालिका परिषद जसवन्तनगर के अध्यक्ष पद के लिए 8 व वार्डों के सभासद पद के लिए 77 नामांकन पत्र क्रय किये गये। जिसमें से वार्ड संख्या 01, 06, 07 व 18 से एक-एक तथा वार्ड संख्या 20, 22 व 23 से दो-दो नामांकन पत्र जमा किये गये। नगर पंचायत इकदिल के अध्यक्ष पद के लिए 15 नामांकन पत्र खरीदें गये। यहां एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दो सैट में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। यहां सभासद पद के 74 नामांकन पत्र क्रय किये गये। जिसमें से वार्ड संख्या 7 व 9 से एक-एक तथा वार्ड संख्या 12 से दो लोगों ने पर्चा भरा है।
नगर पंचायत बकेवर के अध्यक्ष पद के लिए 41 व सभासद पद के 52 नामांकन पत्र क्रय किये गये। वार्ड संख्या 1, 3, 11 व 12 से एक-एक सभासद प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा है। नगर पंचायत लखना के अध्यक्ष के लिए 16 नामांकन व सभासद पद के लिए 28 नामांकन पत्र क्रय किये गये।

Comments
Post a Comment