Skip to main content

Etawah News: पर्यावरण संरक्षण के लिए ई वेस्ट कलेक्शन ड्राइव से जुड़ेंगे डीपीएस एवम सुदिति, 19 जनवरी से होगा शुभारम्भ

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: भविष्य में धरती पर बढ़ रही पर्यावरणीय समस्याओ के क्रम में सामने आने वाले एक बेहद ही बड़े गंभीर मुद्दे को लायंस क्लब इंटरनेशनल ने उठाया है जिसके लिए लायंस क्लब इटावा ने ई वेस्ट मैनेजमेंट के समाधान के लिए जनपद के सभी विद्यालयों से इस अभियान में सहभागिता की अपील भी की है। इसी क्रम में लायंस क्लब इटावा सभी सहभागिता करने वाले स्कूलों में एक ई वेस्ट क्लेक्शन प्वाइंट भी बनायेगी। जिसमे सभी बच्चे अपने घरों से पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला ई कचरा घर से लाकर उस बनाए गए कलेक्शन बॉक्स में डोनेट कर सकेंगे। साथ ही लायंस क्लब संस्था सभी स्कूल के प्रिंसिपल को एक सहभागिता का प्रमाण पत्र व बच्चों को इस अभियान से जुड़ने का एक डिजिटल प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराएगी। विदित हो कि, इस अभियान को भारत सरकार व उनसे जुड़ी कई महत्वपूर्ण संस्थाओं का भी लगातार समर्थन मिल रहा है।

Etawah News: पर्यावरण संरक्षण के लिए ई वेस्ट कलेक्शन ड्राइव से जुड़ेंगे डीपीएस एवम सुदिति, 19 जनवरी से होगा शुभारम्भ


जानिये ये ई-वेस्ट क्या है?

जब हम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को लम्बे समय तक प्रयोग करने के पश्चात उसको बदलने/खराब होने पर दूसरा नया उपकरण प्रयोग में लाते हैं तो इस निष्प्रयोज्य खराब उपकरण को ई-वेस्ट कहा जाता है। जैसे कम्प्यूटर, मोबाईल फोन, प्रिंटर्स, फोटोकॉपी मशीन, इन्वर्टर, यूपीएस, एलसीडी/टेलीविजन, रेडियो/ट्रांजिस्टर, डिजिटल कैमरा आदि।

इसी महत्वपूर्ण अभियान से जुड़े नगर पालिका परिषद इटावा के पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के ब्रान्ड एम्बेसडर पर्यावरणविद डॉ आशीष त्रिपाठी एवम पर्यावरण एवम वन्यजीव संरक्षण के लिए कार्य कर रही उनकी संस्था ओशन ने जनपद के सभी विद्यालयों के प्रिंसिपल सहित सभी स्कूली छात्र छात्राओं सहित बैंक मेनेजर, कंप्यूटर सेंटर संचालको, कम्प्यूटर रिपेयरिंग सेंटर्स के मालिकों से विनम्र अपील की है। कि,यदि हमें हमारी पृथ्वी के स्वस्थ्य पर्यावरण को भविष्य में किसी बड़ी बीमारी या बड़ी त्रासदी से बचाना है तो आज ही इस महत्वपूर्ण अभियान से जुड़कर अपना योगदान भी तय करना होगा। इसी महत्वपूर्ण ड्राइव से जुड़कर दिल्ली पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल भावना सिंह व सुदिति ग्लोबल एकेडमी के प्रिंसिपल कमल कुमार ने लायंस क्लब इंटरनेशनल के इस सराहनीय कार्यक्रम में सहयोग करने का आश्वासन देते हुए कहा कि,पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत अभियान में हम सभी लोगों का पूर्ण सहयोग रहेगा। इस महत्वपूर्ण अभियान के सम्पर्क कार्यक्रम में लायंस क्लब के इटावा अध्यक्ष लायन अतुल भार्गव सहित लायन अनूप अग्रवाल,लायन गौरव पोरवाल एवम लायन आशीष वर्मा मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...