Skip to main content

Etawah News: अमन चैन की दुआ के साथ जिलेभर में मनाया गया ईद का पर्व

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: ईद उल फितर का पर्व शनिवार को जिले भर में हर्षोल्लास और खुशनुमा माहौल में मनाया गया। हजारो मुसलमानों ने ईदगाह सहित विभिन्न मस्जिदों मे ईद की नमाज अदा कर एक दूसरे को ईद की जहां बधाई दी वहीं मुल्क में आपसी भाईचारे और अमनचैन की दुआ भी की। शहर में सुन्नी समाज की ईदगाह में ईद की नमाज मौलाना कमालुद्दीन अशरफी पेश इमाम ईदगाह ने अदा कराई। इस दौरान उन्होंने मुल्क में अमनचैन की दुआ करते सभी लोगों से मिलजुल कर ईद मनाने की अपील की। 

नमाजियों का ईदगाह में पहुंचना सुबह से ही शुरू हो गया था। नमाज के लिये पूरी ईदगाह नमाजियों से खचाखच भर गई थी। हजारों नमाजियों ने ईद नमाज पढ़ी। ईदगाह में नमाज की व्यवस्था सेकेट्री डॉ. मोहम्मद अफजाल, कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान मंसूरी द्वारा की गई थी। नमाज के बाद हजारों लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। प्रशासन और पुलिस ने नमाज को शांति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। ईद की नमाज विभिन्न मस्जिदों में अलग अलग समय पर हुई। नमाज के बाद रोजेदारों सहित हजारों नमाजियों ने मुल्क में अमनचैन की दुआ की।

मौलाना अनवारुल हसन जैदी ने अदा कराई शिया समाज की नमाज

शिया समाज की ईद उल फितर की नमाज चाणक्य होटल स्थित ईदगाह में मौलाना सैयद अनवारुल हसन ज़ैदी ने अदा कराई। श्री जैदी ने कहा कि सभी मजहब के लोग मिलजुल रहें तभी देश मजबूत होगा। अल्लाह हमारे देश भारत को दुश्मनों की बुरी नजर से बचाये, देश और यूपी तरक्की करे और भारत की शान बरकरार रहे। मुल्क के दुश्मनों, दहशतगर्दों को नेस्तनाबूद कर दे, हिंदुस्तान मे अमनचैन कायम रहे।

इस मौके पर राहत हाजी कमर अब्बास, हाजी अरशद मरगूब, राहत अकील, शावेज नक़वी, अरशद मरगूब, तनवीर हसन, राहत रिजवी, फुरकान अहमद, मो. अल्ताफ, शफी अहमद, खादिम अब्बास, हाजी फजल यूसुफ, हाफिज मोहम्मद अहमद चिश्ती, जैनुल आबेदीन, कामरान खान, डॉ. अयाज अली, डॉ. मरगूब, मुमताज चौधरी ने मुल्क में सुख शांति के लिए दुआ की।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने पट्टा उड़ाकर गले मिलकर ईद की दी बधाई

Etawah News: अमन चैन की दुआ के साथ जिलेभर में मनाया गया ईद का पर्व

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद इटावा के जिला प्रभारी मनोज अग्रवाल जिला महामंत्री धर्मेंद्र जैन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ईदगाह पर पहुंचकर भाईचारे का प्रतीक ईद के मौके पर हरा पट्टा पहनाकर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी और गले मिलकर एक दूसरे की सलामती की दुआ मांगी इस मौके पर अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा जिला उपाध्यक्ष सतीक मंसूरी जिला प्रवक्ता इकरार अहमद जिला उपाध्यक्ष विकास गुप्ता विक्की युवा जिला महामंत्री रंजीत कुशवाहा नगर महामंत्री उपदेश मिश्रा नगर मंत्री सलमान राईन बड़ी संख्या में व्यापार मंडल के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...