ब्यूरो संवाददाता
इटावा: केके डिग्री कॉलेज में सरदार पटेल की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर बाँदा के पूर्व सांसद आरके पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम से पूर्व पक्का तालाब चौरहा स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश सरदार पटेल विचार मंच के तत्वावधान में भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में कर्म क्षेत्र महाविद्यालय में आयोजित किए गए। सरदार पटेल जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बांदा चित्रकूट के सांसद एवं पूर्व मंत्री आरके पटेल ने कहा कि सरदार पटेल न होते तो आज अखंड भारत का जो नक्शा दिखाई दे रहा है, वह न होता, क्योंकि आजादी मिलने के बाद भी देश साढ़े पांच सौ से भी ज्यादा रियासतों में बंटा हुआ था। तत्कालीन षड्यंत्रकारी ताकतें भारत को एक नहीं होने देना चाह रही थीं। लेकिन यह सरदार पटेल जी की ही कुशल दूर दृष्टि एवं दृढ़ता का परिणाम था कि मात्र 48 घंटों के भीतर ही उन्होंने उन सभी रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत का रास्ता तैयार कर दिया।अतिथि के रूप में पधारे पूर्व मंत्री और सांसद आरके पटेल, पूर्व राज्यमंत्री और एमएलसी राकेश यादव का कार्यक्रम संयोजक आशीष पटेल आयोजन समिति के डॉ सुमित वर्मा, अतुल वर्मा, तरुण वर्मा( बम्मन पहलवान) कमलापति वर्मा, प्रमेन्द्र वर्मा तथा महाविद्यालय प्रबंध समिति के ओर से अध्यक्ष विजय शंकर वर्मा, मंत्री ओमकार नाथ वर्मा, कोषाध्यक्ष बृज भूषण लाल वर्मा इत्यादि ने बड़ी माला पहनाकर, साल उड़ाकर और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर श्री कृष्ण वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता सुरेंद्र पाल का इटावा और के के महाविद्यालय से पुराना जुड़ाव रहा है। उन्होंने यही से अपनी शिक्षा ग्रहण की और महाविद्यालय छात्र संघ के पदाधिकारी रहे। आशीष पटेल ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comments
Post a Comment