Skip to main content

Etawah News: उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य वहिष्कार संघर्ष तीसरे दिन भी रहा जारी

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय आवाहन पर तीसरे दिन में मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी रहा प्रांतीय संयोजक संरक्षण समिति श्रीनारायण दुबे, प्रांतीय मंत्री अरुण कुमार दुबे, जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह चौहान एवं जिला मंत्री मनोज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य नेताओं ने इटावा के चारों मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों से  संपर्क किया और पुरानी पेंशन बहाली के लिए मूल्यांकन कार्य में लगे वित्तविहीन एवं राजकीय उप प्रधान परीक्षाओं से संपर्क कर उनका सहयोग  मांगा।

Etawah News: उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन कार्य वहिष्कार संघर्ष तीसरे दिन भी रहा जारी

शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक राजकुमार वर्मा,  वित्तविहीन की शिक्षिका रेनू यादव, व्यवसायिक शिक्षा के गौरव यादव, राजकीय की अपर्णा सिंह सहित अन्य शिक्षक इस बहिष्कार में सम्मिलित रहे । प्रांतीय संरक्षक व शिक्षक नेता राज बहादुर सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष चेत नारायण सिंह, महामंत्री रामबाबू शास्त्री, आकाश  अग्रवाल एवं लाल बिहारी यादव आदि शिक्षक नेताओ के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में यह बहिष्कार जारी है।

पुरानी पेंशन बहाली एवं अन्य शिक्षकों की मुख्य मांगो के समर्थन में जैसे वित्तविहीन साथियों की सेवा नियमावली बनाना,राज्य कर्मियों की तरह माध्यमिक शिक्षकों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना, 2018 से अद्यतन यात्रा भत्ता सहित अन्य लंबित बिलों के भुगतान कराए जाने एवं सीबीएसई के सामान बोर्ड पारिश्रमिक एवं मूल्यांकन की दरें निर्धारित किए जाने जैसी अन्य शिक्षकों की मांगों को जब तक पूरा नहीं किया जाएगा तब तक यह मूल्यांकन बहिष्कार जारी रहेगा। 

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पूर्व जिला मंत्री तरुण तिवारी, सुमित नारायण, इरशाद अहमद, मनोज कुमार सिंह भदौरिया के नेतृत्व में बहिष्कार जारी रहा जबकि राजकीय  इंटर कॉलेज मे विनय पटेल, अनिल सिंह, योगेश प्रताप सिंह, सुनीता साहू, मंजू दुबे, पूजा, विजय पटेल, राजीव दुबे, संदीप शुक्ला के निर्देशन में वहिष्कार जारी रहा। सनातन धर्म इंटर कॉलेज में विनय वर्मा, अरुण कुमार दुबे, संजय वर्मा एवं इस्लामिया इंटर कॉलेज में पंकज कुमार, राजेश कुमार, रामनरेश सिंह सहित अन्य अनेको शिक्षक साथियों की उपस्थिति में बहिष्कार  आंदोलन चलाया गया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...