Skip to main content

Etawah News: मॉरीशस के राष्ट्रपति व उप प्रधानमंत्री ने डॉ. विवेक यादव को किया सम्मानित

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: मॉरीशस सरकार के राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री ने इटावा के एसएमजीआई ग्रुप और दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन डॉ. विवेक यादव को सम्मानित किया है।
मॉरीशस सरकार और इंटेलीजेंट माइंड्स ज्यूरी द्वारा डॉ. विवेक यादव का नाम भारत वर्ष के पिछड़े इलाकों में तकनीकी ,व्यावसायिक ,रोजगार परक और  गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के क्षेत्र में किये उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए  चुना था। मॉरीशस के राष्ट्रपति श्री पृथ्वीराज सिंह रूपुन व उप प्रधानमंत्री श्रीमती लीला देवी दूकुन लुचुमुन द्वारा उन्हे  विश्व हिंदी सचिवालय,पोर्ट लुईस, मॉरीशस में पुरुस्कृत कर सम्मानित किया गया। विदित हो कि,श्रीमती लुचमुन वर्तमान मैं मॉरीशस की उपप्रधानमंत्री होने के साथ-साथ मॉरीशस की केंद्रीय शिक्षा, विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा की मंत्री भी हैं। इस अवसर पर *मॉरीशस के विदेश मंत्री श्री एलन गनू और भारत की मारीशस में उच्चायुक्त श्रीमती के. नंदनी सिंगला* भी इस समारोह में मौजूद रहीं I इस पुरुस्कार समारोह में विभिन्न देशों से 40 लोगों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिये सम्मानित किया गया I 
उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा की जानी मानी व नामचीन शैक्षिक हस्ती डॉ. विवेक यादव स्वयं मैं बहुआयामी प्रतिभा के धनी हैं। उक्त सम्मान उन्हें मॉरिशस की राजधानी पोर्ट लुइस में कल 7 अक्तूबर को आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया। ज्ञातव्य है कि  इटावा उप्र सहित मध्य प्रदेश के भिंड जनपद के अति पिछड़े इलाकों में तकनीकी, व्यावसायिक, रोजगार परक और गुणवत्तापरक शिक्षा के क्षेत्र में किये गये उनके विशिष्ट योगदान व प्रयासों की चर्चा शिक्षा जगत में दूर दूर तक होती है। उनके अलावा गुजरात सरकार के सचिव, प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा डॉ. विनोद  राव को भी पुरूस्कार से सम्मानित किया गया I डॉ. विवेक यादव ने इस सम्मान का श्रेय अपने स्व माता पिता को देते कहा है कि उनको आज जो भी उन्हें पुरुस्कार और सम्मान मिल रहा है वो सब अपने माता पिता द्वारा सिखाये गये संस्कार और शिक्षा के क्षेत्र में काम करने की प्रेरणा मिला है I यह सम्मान भी उसी की ही देन है। उन की इस विशिष्ट उपलब्धि पर इष्ट मित्रों, शुभचिंतकों व शिक्षाविदों ने खुशी जताते हुये उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...