ब्यूरो संवाददाता
इटावा: एसएमजीआई के रेहान उद्दीन को दिल्ली मे आयोजित एक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार प्रदान किया गया। ज्ञात हो कि रेहान उद्दीन वर्तमान में सर मदनलाल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, इटावा में सहायक प्रोफेसर के रूप में भी कार्यरत हैं। इन्हें सहायक प्रोफेसर के रूप में पढ़ाने का 7 साल का अनुभव है। रेहान उद्दीन बी.एन. विश्वविद्यालय,उदयपुर, राजस्थान से फार्मास्युटिकल साइंसेज में पीएचडी कर रहे हैं। इन्होंने फार्मास्यूटिक्स में एम.फार्मा किया है। रेहान उद्दीन ने अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में बी. फ़ार्मा तथा डी. फार्मा के छात्रों के लिए फार्मेसी की 31 पुस्तकें लिखी हैं। बताते चलें कि रेहान उद्दीन ने मात्र 29 वर्ष की उम्र में 31 पुस्तकें लिखी हैं और अभी आगे भी अन्य पुस्तकें लिख रहे हैं।
रेहान उद्दीन की इसी लेखन प्रतिभा के लिए दिल्ली के एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर मे इन्नोवेटिव पब्लिकेशन, आईईएसआर फ़ाउंडेशन एंव आईआईएमएचएस इन्स्टिट्यूशन द्वारा आयोजित पॉंचवे राष्ट्रीय एडिटर सम्मेलन मे सर्वश्रेष्ठ लेखक का पुरस्कार प्रदान किया गया। वहाँ उपस्थित देश के विभिन्न एडिटरों ने प्रकाशन के बारे मे प्रेजेन्टेशन द्वारा अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। डॉं निकिता पंडित, डॉं सविता योगराज, डॉं एसएस झा एंव डॉं ललित गुप्ता ने उक्त सम्मेलन का शुभारंभ एंव समापन किया। हालेन्ड से एस्ट्रोलॉंजी के प्रोफ़ेसर डॉं पन्डित सुरेंद्र रमल शिरोमणि मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। हाल ही मे रेहान उद्दीन का एक पेटेंट भी पंजीकृत हुआ है।
पुस्तकें लिखने के साथ साथ रेहान उद्दीन ने प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में भी कई लेख प्रकाशित किए हैं। रेहान उद्दीन ने यूजी के कई छात्रों को उनके प्रोजेक्ट्स के लिए गाइड भी किया है। इन्हें जर्नल ऑफ फार्मास्युटिकल रिसर्च इंटरनेशनल और जर्नल ऑफ कॉम्प्लिमेंट्री एंड अल्टरनेटिव मेडिकल रिसर्च में समीक्षा में उत्कृष्टता के प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। वे समीक्षक के रूप में वर्ल्ड बायोलॉजिका के बोर्ड सदस्य भी हैं। उन्होंने पुस्तकों को कई अलग अलग प्रकार से लिखा है, जैसे कि टैक्स्ट बुक, प्रश्नोंत्तर बुक, बहुविकल्पिय इत्यादि। इनकी पुस्तकों मे ख़ास प्रकार के चित्र होते हैं जो छात्रों को समझने मे सरलता देते हैं। साथ ही साथ रेहान उद्दीन पुस्तकों मे परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण एंव उपयोगी प्रशन भी देते हैं जो छात्रों को परीक्षा में पूर्ण तैयारी मे पृतिभाग करते हैं।
रेहान उद्दीन की लिखी गई पुस्तको की बिक्री सिर्फ़ भारत मे ही नही बल्कि भारत से बाहर अन्य देशों मे भी हो रही हैं। ये पुस्तकें दुकानों के साथ साथ सभी आनलाइन भी उपलब्ध हैं ताकि छात्र घर बैठे पुस्तकें मंगा सकें। रेहान उद्दीन को सर मदनलाल ग्रुप ऑंफ इंस्टीट्यूशन इटावा के चेयरमैन डॉं विवेक यादव एंव डायरेक्टर डॉं उमा शंकर शर्मा अच्छी पुस्तकें लिखने के लिए प्रोत्साहित करते रहते हैं। साथ ही साथ विद्यालय के सभी शिक्षक भी रेहान उद्दीन के साथ लेखन कार्य में अपना अपना योगदान देते हैं। विद्यालय के छात्रों को रेहान उद्दीन पुस्तकें लिखने के बारे में भी मार्गदर्शन देते रहते हैं। दिल्ली में मिले सर्वश्रेष्ठ लेखक पुरस्कार के लिए संस्था के चेयरमैन डॉं विवेक यादव, डायरेक्टर डॉं उमा शंकर शर्मा तथा रजिस्ट्रार परविन्दर सिंह ने रेहान उद्दीन को बधाई दी है ।

Comments
Post a Comment