संवाददाता: मनोज कुमार
जसवंतनगर (इटावा): कस्बे के समीप नहर पुल पर गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल पर व्यवस्था देखने के लिए एसडीएम ने जायजा किया। नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार जौली के साथ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अब्दुल सलाम सिद्दीकी ने स्थल पर मौजूद रहे। रविवार दोपहर नगर व क्षेत्र के करीब एक दर्जन गणेश मूर्तिओ का सिरहौल नहर पुल से विसर्जन किया गया। इस दौरान जसवंतनगर एसडीएम नम्रता सिंह ने गणेश विसर्जन के दौरान जायजा लेने पहुँची तथा चेयरमैन सुनील कुमार के साथ प्रभारी निरीक्षक ने सिरहौल नहर पुल पर पहुंचकर गणेश मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया।
नहर किनारे बैरिकेडिंग लगवा कर एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की इसके अलावा सिरहौल के ग्राम प्रधान से संपर्क कर उक्त घाट पर रोशनी की व्यवस्था भी कराई इसके साथ ही गांव के कुछ गोताखोरों को विसर्जन के समय विसर्जन स्थल पर मौजूद रह कर सहयोग कराने के लिए कहा। चेयरमैन ने वहां सफाई की व्यवस्था कराई। इस मौके पर उपजिलाधिकारी नम्रता सिंह, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, थाना इंस्पेक्टर अब्दुल सलाम सिद्दीकी, कस्बा इंचार्ज कपिल चौधरी, पालिका चेयरमैन सुनीलकुमार जौली आदि आलाधिकारी उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment