Skip to main content

Etawah News: कम्पोजिट विद्यालय विचारपुर में आयोजित हुआ विद्यारंभ एवम पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: कम्पोजिट विद्यालय विचारपुर मे विद्यारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमे विद्यालय की शिक्षिका मीना कुमारी को नम आंखों से भव्य विदाई भी दी गई। विद्यालय से सेवा निवृत्त हुआ कोई भी शिक्षक या शिक्षिका कभी भी ये न सोचे कि वह अपनी जिम्मेदारियों से निवृत्त हो चुका है। बल्कि सेवा निवृत्त होकर शिक्षक की जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। क्यों कि अब इन्हीं पढ़े लिखे नौनिहालों का समय समय पर सही मार्ग दर्शन भी करते रहना एक अच्छे शिक्षक की पहचान और कर्तव्य होता है। आज मैं विद्यालय से सेवानिवृत्त हो रही बहन शिक्षिका मीना कुमारी को बधाई और अपनी शुभकामनाएं देता हूं जिन्होंने अपना जीवन एक शिक्षक के रूप में जिया है जो एक गर्व का विषय है उक्त उद्गार बीजेपी के जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत ने कम्पोजिट विद्यालय विचारपुरा में आयोजित विदाई एवम पुरुस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बच्चों एवम शिक्षकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। 

Etawah News: कम्पोजिट विद्यालय विचारपुर में आयोजित हुआ विद्यारंभ एवम पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की मूर्ति पर पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे बीईओ विनोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि,बच्चों को अच्छे शिक्षा और संस्कार एक अच्छे शिक्षक द्वारा सिर्फ विद्यालय के अच्छे माहौल में ही दिए जा सकते है। कार्यक्रम में विद्यालय में नए प्रवेश लेने वाले 5 बच्चों का प्रवेश तिलक वंदन एवम माल्यार्पण के साथ किया गया। इसी क्रम में कक्षा 8 उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को विदाई स्वरूप शिक्षकों द्वारा उपहार भी दिए गए एवम स्कूल में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरुस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अथिति के रूप में एआरपी राकेश पाण्डेय, अजय दीक्षित, शैतान सिंह उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे पर्यावरणविद एवम वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को मुख्य अतिथि  बीजेपी जिलाध्यक्ष संजीव राजपूत द्वारा वन्यजीव संरक्षण एवम समाजसेवा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। विदाई समारोह में नगला पीर जी से ई0प्रा0 शाहीन बेगम,संकुल शिक्षक 

आभा पुरवार, बुढ़ैला से सहा0 अध्यापक रश्मि द्विवेदी, दीपेश दुबे सहित कमपोजिट विद्यालय विचारपुरा के स्टाफ में ई0प्रा0 शकीला बानो, सहा0 अध्यापक सीमा शुक्ला,सोनी कुमारी,सरिता,बेबी नसरीन, डॉ सत्यवीर, प्रधानपति मुकेश यादव उपस्थित ने नम आंखों से माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह देकर विदाई दी। मीना कुमारी ने कहा कि, मैं आप सभी का यह स्नेह और प्यार अपने जीवन में हमेशा ही याद रखूंगी। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक स्काउट मास्टर एवम विद्यालय के विज्ञान शिक्षक डॉ पीयूष दीक्षित ने किया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...