Skip to main content

Etawah News : कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया, जान ले रूट डायवर्जन

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जैसा कि सर्वविदित है कि श्रावण मास चल रहा है। श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कॉवड़ लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। कॉवड़ यात्रा के दौरान शहर में होने वाली जाम की स्थिती से बचने के लिए प्रशासन ने रूट डायवर्जन लागू कर दिया है।

Etawah News : कांवड़ यात्रा को लेकर भारी वाहनों का रूट डायवर्जन किया गया, जान ले रूट डायवर्जन

जनपद इटावा की सीमा में थाना चौबिया क्षेत्र से प्रवेश कर बसरेहर होते हुए फर्रूखाबाद अण्डर ब्रिज (एनएच-2) के नीचे से भरथना चौराहा होते हुए फर्रूखाबाद ओवर ब्रिज से बायें मुड़कर साबितगंज, तहसील चौराहा, बल्देव चौराहा से कुछ कावड़िये नीलकंठ मन्दिर जलाभिषेक करते हैं, जबकि सर्वविदित है कि अधिकतर कांवड़िये भिण्ड (म0प्र0) के होते हैं जो बल्देव चौराहा से रामगंज, पंचराहा, छैराहा, टी0टी0 होते हुए उदी चौराहा से चम्बल पुल पार कर थाना फूप से होते हुए अपने गन्तव्य को प्रस्थान करते हैं साथ ही जनपद आगरा की ओर जाने वाले कांवड़ यात्री उदी चौराहा से दाहिनी ओर मुड़कर थाना बढ़पुरा, पछायगांव होते हुए थाना चित्राहाट, बाह से आगरा में प्रवेश करते हैं। 

कावड़ यात्रा के दौरान भारी वाहनों के आवागमन से कांवड़ियों के साथ दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है, जिसके दृष्टिगत जनपद इटावा में श्रावण मास के मध्य पड़ने वाले सोमवार क्रमशः दिनांक 10.07.2023, 17.07.23, 24.07.23, 31.07.23, 07.08.23, 14.08.23, 21.08.23, 28.08.23 को रविवार की प्रातः 08ः00 बजे से सोमवार को सायं 20ः00 बजे तक यातायात रूट का डायवर्जन किया गया है, 

जो इस प्रकार है:

फर्रूखाबाद की तरफ से आने वाले भारी वाहन जो बसरेहर, फर्रूखाबाद अण्डर ब्रिज (एनएच-2) होकर जाना चाहते हैं वह वाहन थाना चौबिया क्षेत्रान्तर्गत कर्री पुलिया से सैफई हवाई पट्टी होते हुए आईटीआई चौराहा (एनएच-2) इटावा होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे, 

इकदिल की तरफ से फर्रूखाबाद की ओर जाने वाले भारी वाहन आईटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, कर्री पुलिया होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे, 

बस स्टैण्ड से रोडवेज की बसें जिन्हें फर्रूखाबाद की तरफ जाना है वह चौधरी पेट्रोल पम्प, एसएसपी चौराहा, आटीआई चौराहा से सैफई हवाई पट्टी, कर्री पुलिया होते हुए अपनी गन्तव्य को जायेंगी, 

जो भारी वाहन मानिकपुर मोड़ से फर्रूखाबाद की तरफ जाना चाहते हैं वह वाहन पक्का बाग (अण्डर ब्रिज एनएच-2) के नीचे से दाहिने मुड़कर बकेवर, भरथना होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे, 

जो भारी वाहन लुहन्ना चौराहे से यमुना ब्रिज की तरफ जाना चाहते हैं वह लुहन्ना चौराहा से सांई धर्मकांटा से सराय भूपत होते हुए अपने गन्तव्य को जायेंगे 

जो भारी वाहन चकरनगर से उदी मोड़ की तरफ जाना चाहते हैं वह चकरनगर से बकेवर होते हुए एनएच-2 के माध्यम से अपने गन्तव्य को जायेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...