Skip to main content

Etawah News: बेमौसम बरसात से किसानों की बर्बादी, मुख्यमंत्री से की राहत की मांग।

ब्यूरो संवाददाता
इटावा: किसान सभा के नेतृत्व में सदर तहसील पर धरना देकर जिले में बेमौसम बरसात से धान बाजरा की फसलों की बर्बादी और अगौती बुबाई आलू ,सरसों, लहसुन का नष्ट होने, कच्चे मकान गिरने से व आकाशीय बिजली से कई बच्चों व लोगों की मौतें, आवास विहीन लोग खुले आसमान में रहने को मजबूर ,चारों ओर जलभराव से डेंगू ,मलेरिया जैसी जानलेवा बीमारियां आदि जैसी मांगो को उठाते हुए मुख्यमंत्री के नाम उप जिला अधिकारी सदर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया। 
ज्ञापन में बर्बाद फसलों एवं मृतक आश्रितों को मुआवजा, जल निकासी सफाई की उचित व्यवस्था ,आलू ,लहसन सरसों व सब्जियों के अच्छे बीज निशुल्क वितरण, बिजली सप्लाई दुरस्त कर, टूटी लाइनें, बिलो में धांधली, बिजली बिलों की माफी ,आवारा पशुओं से फसल उजाड़ से बचाव, लंम्पी बीमारी की रोकथाम के लिए पशुओं को टीकाकरण, जिला अस्पताल, पीएचसी ,सीएचसी ,उप केंद्रों पर उचित जांच  और दवाइयां समुचित व्यवस्था आदि की मांग उठाई। 
सदर तहसील पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री मुकुट सिंह ने कहा जिला प्रशासन द्वारा सदर तहसील में किसानों की बर्बाद फसलों के सर्वे में मात्र 42 एकड़ की फसलें बर्बाद मानी गई। जो किसानों के साथ धोखा है। उन्होंने सरकार की कथनी और करनी में अंतर की कड़ी आलोचना करते हुए कहा बेमौसम वर्षा से नुकसान और राहत के संबंध में मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं का भी अनुपालन नहीं हो रहा है। उन्होंने बढ़ते अपराधों, खासकर महिलाओं बच्चियों के साथ बलात्कार कर उनकी हत्याएं, दलितों के उत्पीड़न पर भी गहरी चिंता प्रकट कर सरकार से तत्काल राहत बचाव और सुरक्षा के कदम उठाने की मांग की। 

किसान सभा के प्रांतीय संयुक्त मंत्री संतोष शाक्य, रसोईया यूनियन के प्रांतीय उपाध्यक्ष अमर सिंह शाक्य ने ज्ञापन में लिखी समस्याओं का विवरण देते हुए कहां की सरकारी आदेश है, कि किसानों की विरासते तत्काल दर्ज कराई जाएं। लेकिन लेखपालों द्वारा किसानों को बरसों घुमाने के बाद भी विरासते दर्ज नहीं हो रही हैं।  ग्राम पंचायतों में भूमि प्रबंधक कमेटी बैठकों में लेखपालों का न जाना, पंचायतों के विकास कार्यों में अवरोध पैदा करना आदि मांगें उठाई गयीं। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव ने की। प्रेम शंकरयादव,  नरेंद्र शाक्य, रामबरन सिंह,शैलेन्द्र एड0 आदि ने भी विचार व्यक्त किए। एसडीएम सदर ने श्री राघव ने सभा स्थल पर आकर ज्ञापन ग्रहण मा0 मुख्यमंत्री को भेजने और स्थानीय समस्याओ भूमि का सर्वे मुआवजा आदि पर तत्काल प्रभावी करने का आश्वासन दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...