Skip to main content

Etawah News : स्कूल के स्टोररूम में रखे कैरम के नीचे छुपी थी खतरनाक नागिन, हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/जसवंतनगर : थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम केवाला के उच्च प्राथमिक कम्पोजिट विद्यालय, केवाला विकास खण्ड जसवंतनगर में प्रधानाध्यापक के कमरे के अंदर बने स्टोर रूम में रखे एक कैरम बोर्ड के नीचे एक स्पेक्टिकल कोबरा सर्प कहीं से आकर छुप गया जिसे बाहर क्लास में पढ़ रही छात्रा रोशनी ने सबसे पहले देखा और चिल्लाकर क्लास में पढ़ा रही शिक्षिका पूजा दोहरे को बताया इसके बाद सभी बच्चे डर की वजह से अपनी अपनी सीट के ऊपर ही पैर रखकर बैठ गए, तभी सहायक अध्यापिका पूजा राठौर ने प्रधानाध्यापक हरी कुमार को सूचना दी और उस सर्प का पीछा किया जो कि जाकर प्रधानाध्यापक के कमरे के अंदर बने एक स्टोर रूम में रखे कैरम बोर्ड के नीचे जाकर छुप गया। 

Etawah News : स्कूल के स्टोररूम में रखे कैरम के नीचे छुपी थी खतरनाक नागिन, हुआ सुरक्षित रेस्क्यू

स्कूल में खतरनाक कोबरा सर्प के दिखाई देने की सूचना प्रधानाध्यापक ने मिशन स्नेक बाइट डेथ फ्री इंडिया के यूपी कोर्डिनेटर ,वन्यजीव विशेषज्ञ सर्प मित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को दी। तत्पश्चात डॉ आशीष ने स्कूल में मौके पर जाकर 20 से 25 मिनट में ही स्पेक्टिकल कोबरा सर्प को कमरे से सुरक्षित रेस्क्यू कर पूरे स्कूल स्टाफ को भय मुक्त कर दिया और बाद में उसे उसके प्राकृत वास में ले जाकर छोड़ भी दिया। 

प्रधानाध्यापक हरिकुमार ने बताया कि,उस समय हमारे स्कूल में कुल पंजीकृत 99 बच्चों में से 77 बच्चे मौजूद थे उन्होंने बताया कि, हम सभी लोग काफी देर से परेशान थे क्यों कि कुछ समझ ही नहीं आ रहा था की इसे बाहर कैसे निकाला जाए स्कूल में काफी छोटे बच्चे भी मौजूद थे और जहरीले सर्प की वजह से हम सभी को बहुत डर भी लग रहा था। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी को प्राइमरी बिल्डिंग से उच्च प्राथमिक की बिल्डिंग में भेज दिया गया था। सर्प के सुरक्षित रेस्क्यू होने के बाद समस्त स्कूल स्टाफ सहित प्रधानाध्यापक ने वन्यजीव विशेषज्ञ सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी को खतरनाक स्पेक्टिकल कोबरा सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया। 

मौके पर मौजूद वन्यजीव विशेषज्ञ डॉ आशीष त्रिपाठी ने बताया कि यह एक 4 फीट लम्बी फीमेल स्पेक्टिकल कोबरा थी जिसमे खतरनाक न्यूरोटॉक्सिक वेनम मौजूद होता है जिसका इलाज सिर्फ एंटीवेनम से ही संभव है जो कि जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कमरा नंबर तीन में मौजूद है। कोबरा या करैत सर्प के काटने के बाद झाड़ फूंक कराना हमेशा ही जानलेवा साबित होता है।

विदित हो कि, जनपद इटावा में सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी जनता की बहुमूल्य जान बचाने के साथ साथ अब तक हजारों वन्यजीवों को भी जीवन दान दे चुके है उनके प्रयासों से इटावा की जनता अब सर्पदंश से पूर्ण रूप से भयमुक्त हो चुकी है। विभिन्न स्कूलों में संस्था ओशन द्वारा चलाए जा रहे सर्पदंश जागरूकता अभियान का एक बड़ा असर यह हुआ है कि जानकारी से प्रेरित और जागरूक होकर ग्रामीण जनता, स्कूली बच्चे सर्पदंश के बाद कोई भी झाड़ फूंक न करवाकर सीधे ही समय से अस्पताल आकर इलाज कराने लगे है इसके साथ ही डॉ आशीष त्रिपाठी जनपद में डायल 112 और वन विभाग के साथ मिलकर सर्पों और अन्य वन्यजीवों का लगातार ही सुरक्षित रेस्क्यू भी कर रहे है। 

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...