Skip to main content

Etawah News: बिजली विभाग की हड़ताल: कई जगह गुल रही बत्ती, DM ने सब स्टेशन का किया निरीक्षण

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: बिजली विभाग के इंजीनियरों तथा कर्मचारियों की हड़ताल के कारण जिले में कई स्थानों पर बिजली सप्लाई प्रभावित होने लगी है जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बीच बिजली विभाग के कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। इन आंदोलनकारी कर्मचारियों ने पिछले दो दिनों की तरह शुक्रवार को भी अधीक्षण अभियंता के कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया।

Etawah News: बिजली विभाग की हड़ताल: कई जगह गुल रही बत्ती, DM ने सब स्टेशन का किया निरीक्षण

इस हड़ताल का असर सामान्य जनजीवन पर पड़ने लगा है और बिजली सप्लाई प्रभावित होने लगी है। बिजली कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में कई स्थानों पर बिजली सप्लाई प्रभावित हुई। इसके साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली सप्लाई पर असर पड़ा है। कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर फुका तो कई स्थानों पर फाल्ट हुए। शहर के मुख्य बाजार में भी बिजली सप्लाई बाधित रही। बीच में हाई वोल्टेज आ जाने के कारण कई दुकानदारों के उपकरण फुक गए। इसी तरह पुराने शहर में काली वाहन व पचराहा फीडर से बिजली गुल हो जाने के कारण लोगों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। बिजली चली गई और इनवर्टर ने भी ज्यादा देर तक साथ नहीं दिया। इसके कारण पूरे दिन लोग काफी परेशान रहे। परेशान लोग अपनी शिकायतें बिजली विभाग के अधिकारियों तथा कंट्रोल रूम में दर्ज कराते रहे लेकिन कर्मचारियों की हड़ताल के कारण फाल्ट की मरम्मत भी नहीं हो सकी। बिजली सप्लाई कई क्षेत्रों में बाधित बनी रही।

Etawah News: बिजली विभाग की हड़ताल: कई जगह गुल रही बत्ती, DM ने सब स्टेशन का किया निरीक्षण

इस बीच इंजीनियर तथा कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहा पिछले 2 दिनों की तरह शुक्रवार को भी  आंदोलनकारी कर्मचारी अधीक्षण अभियंता के कार्यालय में धरना पर बैठे। यह धरना सुबह शुरू होकर शाम तक लगातार चलता रहा। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उनकी मांगें जायज हैं सरकार ने समझौता भी किया था अब उस समझौते का पालन नहीं किया जा रहा है जिसके कारण आंदोलन हो रहा है। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की। दो दिन के कार्य बहिष्कार के बाद शुक्रवार को आंदोलन का पहला दिन था और कर्मचारी पूरे दिन आंदोलन पर डटे रहे।

जनपद के जिलाधिकारी अवनीश राय ने बिजली कर्मचारियों के हडताल पर होने के कारण जिले में बिजली निर्वाध रूप से मिल सके इसके लिए प्रशासन के साथ स्वयं ने जिले के अधिकांश सब स्टेशन पर जाकर स्थिति को परखा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के साथ 132केवी कुनैरा व 220केवी भरथना का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय ADM, SDM व अधि. अभियंता विद्युत ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...