Skip to main content

Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग-2 का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में भिंड को हराकर इटावा विजयी।

संवाददाता : दिलीप कुमार 

इटावा/चकरनगर: चंबल विद्यापीठ द्वारा आयोजित 'चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2' का उद्घाटन चंबल आश्रम हुकुमपुरा ग्राउंड पर भव्यता के साथ हुआ। चंबल अंचल के भगत सिंह कहे जाने वाले महान क्रांतिकारी शहीद डॉ. महेशचंद्र सिंह चौहान की शहादत दिवस पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि और गगनभेदी नारों के साथ इस क्रिकेट लीग का उद्घाटन हुआ। 

Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग-2 का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में भिंड को हराकर इटावा विजयी।

चंबल क्रिकेट लीग सीजन-2' उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए शहीद डॉ महेश सिंह के अनुज और प्रसिद्ध इतिहासकार देवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान चंबल अंचल के रणबाकुरों ने घाटी को लंबे समय तक आजाद रखा। इसका खामियाज़ा यह रहा कि उस दौर में इस अंचल को पिछड़ा रखा गया और आजादी के बाद भी सरकारों ने चंबल अंचल पर ध्यान नहीं दिया। वरिष्ठ लेखक और फिल्मकार नईम कुरैशी ने कहा कि इस बीहड़ में शहीदों को चाहने वाले युवा अलख जलाएं हुए हैं यह अनोखी बात है। सूरज रेखा त्रिपाठी एडवोकेट ने कहा कि चंबल में हमेशा क्रांतिवीर पैदा हुए है। यहां तेजाबाई जैसी वीरांगना का हुईं। समारोह को धीरेंद्र सिंह भदौरिया, लोकगायक सद्दीक अली, लीग संरक्षक महेश सिंह चौहान ने भी संबोधित किया। संचालन चंबल परिवार प्रमुख डॉ शाह आलम राना ने किया। 

Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग-2 का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में भिंड को हराकर इटावा विजयी।

उद्घाटन के बाद सिन्डौस (इटावा) और धानुकपुरा (भिंड) के बीच पहला मुकाबला हुआ। धानुकपुरा ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। निर्धारित 12 ओवर में 7 विकेट के नुकसान सिन्डौस ने 103 रन बनाए। जवाब में उतरी धानुकपुरा टीम 11.4 ओवर में 74 रन में ही सिमट गयी। मैन ऑफ द मैच सिन्डौस टीम के निखिल रहे जिन्होंने 28 रन बनाए और 3 ओवर में 1 विकट झटके। मैन आफ द मैच ट्राफी चंबल परिवार से जुड़े नंदकुमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर कुलदीप परिहार, गजेंद्र सिंह एडवोकेट, भोदल यादव प्रधान, आनंद मास्टर, देवेंद्र सिंह, आदिल खान, विनोद सिंह गौतम, अनिकेश आदि मौजूद रहे। 

Etawah News: चंबल क्रिकेट लीग-2 का हुआ उद्घाटन, पहले मैच में भिंड को हराकर इटावा विजयी।

चंबल क्रिकेट लीग के संस्थापक डॉ शाह आलम राना ने बताया की लीग में औरैया, इटावा, जालौन और भिन्ड जनपदों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस लीग से चंबल घाटी की सकारात्मक छवि बन रही है। औरैया, इटावा, जालौन और भिंड जिला मुख्यालय से समान दूरी पर हुकुमपुरा स्थित चंबल आश्रम सामाजिक सांस्कृतिक गतिविधि का केंद्र बन रहा है। बिलौड पंचायत का हुकुमपुरा गाँव कभी कुख्यात दस्यु सरगना रहे सलीम गुर्जर उर्फ पहलवान की वजह से सुर्खियों में रहा है। अब बदलाव की नई बयार बह रही है। इस बार भी यह आयोजन जन सहयोग और साथियों के श्रम सहयोग से यादगार हो रहा है। रात्रि में भारी बारिश और ओले पड़ने के बाद आयोजन संपन्न हुआ।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...