Skip to main content

Etawah News: वर्तन गोदाम चोरी कांड का फर्दाफ़ाश, चोरी के सामान सहित 6 लोगो को दबोचा

ब्यूरो संवाददाता

इटावा : इकदिल कस्बा में स्वेता डेरी के समीप स्थित बर्तन गोदाम से 5 जून को हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्तो को  गिरफ्तार कर लिया । पकड़े गए बदमाशो के पास से चोरी किये हुये लगभग 03 क्विंटल वजन के पीतल के बर्तन (अनुमानित कीमत 03 लाख रु0 ) व घटना मे प्रयुक्त औजार व 02 अवैध छुरा बरामद हुए। 

Etawah News: वर्तन गोदाम चोरी कांड का फर्दाफ़ाश, चोरी के सामान सहित 6 लोगो को दबोचा

ज्ञात हो कि प्रभात कुमार गुप्ता पुत्र कृष्ण मुरारी गुप्ता द्वारा थाना इकदिल पुलिस को  05 जून की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा कस्बा इकदिल मे श्वेता डेयरी के सामनें उनकें बर्तनों के गोदाम से लगभग 05 लाख रुपये के पीतल के बर्तन चोरी कर ले जानें एवं गोदाम के पास खडी उनकी ईको कार को चोरी करने का प्रयास करने के संबंध मे सूचना दी गयी थी।

Etawah News: वर्तन गोदाम चोरी कांड का फर्दाफ़ाश, चोरी के सामान सहित 6 लोगो को दबोचा

प्रकरण का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा घटना के अनावरण व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु एसओजी/सर्विलांस इटावा व थाना इकदिल से संयुक्त पुलिस टीम का गठन किया गया था । पुलिस टीम ने आपराधिक अभिसूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए ग्वालियर बाईपास तिराहा के पास से एक ऑटो व एक ई-रिक्शा सवार कुल 08 अभियुक्तों में से 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, दो अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी किये गये पीतल के बर्तन, नकब़ लगाने के औजार व 02 अवैध छुरा बरामद किये गये। पूछताछ़ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि हम लोग इन औजारों को नकब लगाने व ताला तोड़ने में प्रयोग कर चोरी की घटना को अंजाम देते है, बरामद पीतल के बर्तन हम लोगों द्वारा अपने फरार 02 साथियों के साथ मिलकर चोरी किये थे 05.06.2023 की रा़त्रि को कस्बा इकदिल में प्रभात कुमार गुप्ता के गोदाम से चोरी किये गये थे, जिन्हें हम बेचने के लिए फिरोजाबाद ले जा रहे थे ।

पकड़े गए अभियुक्तों ने अपने नाम सोहिल पुत्र मौ0 एहसान  निवासी कटरा बल सिंह रोडवेज बस अड्डा थाना कोतवाली इटावा, प्रभात उर्फ निनिया पुत्र मुन्नू लाल निवासी मौ0 चमरेटी थाना इकदिल जनपद इटावा (थाना इकदिल का हिस्ट्रीशीटर अपराधी), फुरकान पुत्र इकरामुद्दीन निवासी  जाटवपुरी थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद , नूर हसन पुत्र महबूब खाँ निवासी जाटवपुरी थाना रसूलपुर जनपद फिरोजाबाद, जहीर पुत्र नसीर निवासी उर्दू मोहल्ला थाना कोतवाली  इटावा, नरेन्द्र सिंह राठौर पुत्र मलू सिंह निवासी पंजाबी कालौनी थाना फ्रैण्ड्स कालौनी  इटावा बताया।

अभियुक्तों से  73 अदद छोटी बडी परात पीतल, 24 अदद बेला पीतल, 31 अदद  छोटी व बडी थाली पीतल, 02 अदद छुरा नाजायज लोहा 01अदद लोहा रोड आलानकब, पेंचकस पलास एक ई रिक्शा एक ऑटो यूपी 75 बीटी 6712 बरामद हुए।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...