ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जनपद में शुक्रवार को सुबह सें तेज बारिश होने के चलते कई जगह जलभराव की समस्या से बाढ़ जैसे हालात देखने को मिलें। शहर क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बारिश परेशानी का सबब बन गयी। वही इस बारिश में नगरपालिका का ड्रेनेज सिस्टम भी फेल दिखाई दिया। वहीं दूसरी ओर दिनभर बिजली कटौती का भी लोगों ने सामना किया। आफत भरी इस बरसात ने शहर के यातायात को पूरी तरीके से ठप कर दिया। लोग घरों में ही कैद होकर रह गए मौसम विभाग की मानें तो इस बीच कुल 65 मिली मीटर बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है। साथ ही बरसात के कारण तापमान में दो डिग्री की गिरावट की भी आयीं हैं।
बारिश से खुली नगर पालिका की पोल
वहीं बारिश में पालिका की सफाई की पोल भी खुल गयीं। पालिका ने बरसात से पहले नाले की सफाई को लेकर तेजी से अभियान चलाया गया था। पालिका की ओर से भी बार-बार यह दावा किया जा रहा है था कि समय रहते नालों की सफाई पूरी कर ली गयीं है लेकिन इन सबके बावजूद शहर क्षेत्र में शुक्रवार को एक बार फिर पालिका के सफाई के दावों की पोल खुल गई। मुख्य बाजार बजाजा लाइन में कई फीट तक पानी भर गया तेज बारिश के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नवीन मंडी हुई जलमग्न
शहर की प्रमुख नवीन मंडी परिसर में बाढ़ जैसे हालात नजर आयें। बारिश के चलते यहां माल की आवक नहीं हो सकी जिससे 40 लाख रूपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। वहीं इस दौरान दुकानों में रखा गल्ला व सब्जी आदि भी पानी में भीगने के चलते खराब हो गए। सब्जी मंडी में नाली के पानी की समुचित निकासी न होने की वजह से जलभराव हो जाता है।
रिहायसी इलाको में भरा पानी
कुछ ऐसी ही स्थिति चौगुर्जी व सिविल लाइन जैसी पॉश कॉलोनी में देखने को मिली जहां गली में पानी भर गया। इसके अलावा, रामलीला रोड, श्याम नगर भरथना रोड, पचावली रोड व विजय नगर चौराहे व जिला अस्पताल परिसर में भी देखने को मिली, जहां पानी भरने से लोगों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ा।
मैनपुरी अंडरपास में वाहन फंसे
मुसीबत भरी बारिश के बीच मैनपुरी अंडरपास में भरे पानी में वाहन फंस गये। समय रहते पुलिस ने यातायात को रोक दिया। पालिका का दावा था कि बारिश में जलभराव की समस्या से निपटने के व्यापक प्रबंध किए गए हैं, लेकिन अंडरपास में इस बार भी वही स्थिति देखने को मिल
Comments
Post a Comment