Skip to main content

Etawah News: मैनपुरी उपचुनाव मतगणना कल, नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

ब्यूरो संवाददाता

मैनपुरी उपचुनाव के लिए कल 8 दिसंबर को मगतणना होनी है। पुलिस-प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। उपचुनाव की मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए प्रशासन ने मुकम्मल व्यवस्था की है। इसके लिए प्रशासन ने गाइडलाइन भी जारी कर दी है।

मैनपुरी उपचुनाव मतगणना कल, नहीं ले जा सकेंगे मोबाइल

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि  आठ दिसंबर को सुबह आठ बजे से गणना शुरू होगी। मतगणना से पहले उन्होंने कहा कि उपचुनाव की मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शी कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गये हैं। उन्होंने बताया कि वोटों की गिनती होने तक पल-पल की वीडियो रिकॉर्डिंग होगी।

किसी को भी मोबाइल ले जाने की नहीं इजाजत

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि स्ट्रांगरूम खुलने के बाद मतगणना के लिए ईवीएम विधानसभा वार सुरक्षा घेरे में गणना पंडाल में पहुंचेंगी। मतगणना स्थल पर किसी भी प्रत्याशी, गणना अभिकर्ता, गणनाकर्मी को मोबाइल ले जाने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा बिना पास धारक व्यक्ति को गणना स्थल में प्रवेश नहीं मिलेगा। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी गणना अभिकर्ता को कोई समस्या होती है तो वह आरओ टेबिल पर उपलब्ध गणना अभिकर्ता के माध्यम से आरओ को बता सकता है, जहां तत्काल समस्या का समाधान होगा।

पुलिस बल के साथ सीएपीएफ की तैनाती

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु एक-एक मतगणना प्रेक्षक प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में तैनात किये गये है। मतगणना को सुचारू रूप से संपन्न कराने हेतु राज्य पुलिस बल के साथ सीएपीएफ की भी पर्याप्त मात्रा में तैनाती की गयी है। मतदान की समाप्ति के पश्चात पोल्ड ईवीएम सीएपीएफ की सुरक्षा में रखी गयी है। संपूर्ण मतगणना प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराये जाने के भी निर्देश दिये गये है। देर शाम तक परिणाम आ जाने की संभावना है।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...