ब्यूरो संवाददाता
इटावा : सड़क सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रति जागरुकता लाये जाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा पखवाड़ा अभियान के आठवे दिन यातायात पुलिस व आरटीओ की टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमे यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। मोडिफाइड साइलेंसर व नंबर प्लेट के विरुद्ध अभियान के तहत वाहनों को चेक किया गया। सड़को पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया गया।
ARTO इटावा एवं प्रभारी यातायात इटावा ने संयुक्त अभियान चलाकर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। जागरुक करते हुए वाहन चलाते समय सीट बेल्ट / हेल्मेट का प्रयोग करने व वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने एवं वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और शराब पीकर वाहन न चलाने हेतु जागरूक किया गया।

Comments
Post a Comment