ब्यूरो संवाददाता
इटावा: इकदिल
थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH2 पर दिल्ली से कानपुर की ओर जा रही एक
प्राइवेट बस डंपर के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हादसे का शिकार हो गयीI हादसे में
5 लोग घायल(घायल
3 महिलाएं और 2 पुरुष) हुए जिनको पुलिस के द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जबकि
दो लोगो की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया।
बुधवार की
सुबह करीब सवा चार बजे इकदिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिलखर नहर पुल के आगे दिल्ली
से कानपुर की ओर जा रही बस तेज गति में होने के कारण आगे चल रहे डंपर के ब्रेक
लगाने पर डंपर में घुस गई। इस घटना में प्रतिभा शुक्ला 50 पत्नी ओम
नारायण, प्रतिभा
शुक्ला 29 पत्नी
विपिन निवासी फजलगंज कानपुर, जानसी 20 पुत्री बबलू पाल निवासी जे 34 थाना
बर्रा जनपद कानपुर व अशोक मिश्रा 55 पुत्र मुंशीलाल मिश्रा निवासी कानपुर व
राबिन 30 पुत्र
छोटेलाल निवासी नंद गांव थाना गाजियाबाद घायल हो गए।
घटना की
जानकारी होने पर पहुंची इकदिल थाना पुलिस ने सभी घायलों को 108 एंबुलेंस
की मदद से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंचाया जहां पर डाक्टर की देखरेख
में घायलों का उपचार किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद अशोक व राबिन की हालत को
गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल से उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के
लिए रेफर किया गया।

Comments
Post a Comment