ब्यूरो संवाददाता
इटावा: विधान सभा निर्वाचक नामावली में सम्मिलित मतदाताओं से
स्वैच्छिक रूप से आधार नम्बर एकत्र किये जाने के कार्यक्रम का शुभारम्भ कर्म
क्षेत्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रांगण में किया गया। डीएम अवनीश राय ने कहा
कि भारत निर्वाचन आयोग की मंशा है कि विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में डुप्लीकेट
या प्रॉक्सी वोटरों का मतदान सूची से हटाते हुए मतदाता सूची को परिष्कृत कर त्रुटि
रहित बनाना है।
एडीएम
जयप्रकाश ने कहा कि पहले मताधिकार का प्रयोग सिर्फ सक्षम व्यक्तियों को था उसके
बाद महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से मत देने का अधिकार दिया गया और उसके
बाद मताधिकार की आयु 21 वर्ष से
घटा कर 18 वर्ष कर दी गई। उन्होने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा
आधार नम्बर एकत्र किये जाने हेतु फार्म-6बी
निर्धारित किया गया है जो प्रचुर मात्रा में बूथ लेबल अधिकारी के पास उपलब्ध रहेगा
अगर बीएलओ के पास फार्म नही मिलता है तो उसकी आपूर्ति सम्बन्धित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण
अधिकारी या सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सुपरवाइजर
के द्वारा बीएलओ को उपलब्ध कराये जायेगें तथा सम्बन्धित फार्मो को भरने में उनकी
सहायता बूथ लेबल अधिकारी द्वारा की जायेगी।
प्राचार्य कर्म क्षेत्र स्नात्कोत्तर महाविद्यालय प्रो. महेन्द्र सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस पुनीत कार्य को सफल में बनाने में महाविद्यालय में अध्यनरत सभी छात्र- छात्राओं सहित पूरा महाविद्यालय परिवार पूर्ण मनोयोग से सहयोग करेगें।


Comments
Post a Comment