ब्यूरो संवाददाता
इटावा: औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा को लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। उनकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। अब विजिलेंस टीम आय से अधिक संपत्ति की जांच करेगी। भाजपा सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री इटावा से भारतीय जनता पार्टी के सांसद डॉ रामशंकर कठेरिया ने औरैया के डीएम सुनील कुमार वर्मा के खिलाफ मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
इसके साथ साथ आज भाजपा
सांसद व पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ रामशंकर
कठेरिया ने इटावा की जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति सिंह की कार्यशैली वा अब तक के कार्यकाल
पर भी सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री जी से जांच कराने की मांग की हैं।

Comments
Post a Comment