ब्यूरो संवाददाता
इटावा: प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दीनदयाल ने सभी दिव्यांगजनों के आधार प्रमाणीकरण कराये जाने के सम्बन्ध में लक्ष्य का निर्धारण करते हुए आधार प्रमाणीकरण का कार्य शत् प्रतिशत पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी दीनदयाल ने जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा है कि पंचायत सहायक के माध्यम से सभी दिव्यांगजनों का आधार प्रमाणीकरण 10 अक्टूबर तक जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी के कार्यालय में प्राप्त करा दें। यह भी कहा है कि इस कार्य में कोई लापरवाही न बरती जाए।
Comments
Post a Comment