ब्यूरो संवाददाता
इटावा: महोत्सव की सतरंगी स्टेज पर 7 जनवरी दिन शनिवार को (आज) रात 8 बजे से सोने सोने पटोले लख्खा,ऊं बोलेगा या ऊं ऊं बोलेगा साला (पुष्पा) गाने की मशहूर गायिका कनिका कपूर का लाइव शो आयोजित होगा।
अपने मशहूर गानों जिनमें बेबी डॉल में सोने दी,चिट्टिया कलाइयां वे जुगनी 2.0,देसी लुक,मैं नचा फर्राटे टेडी बियर, जैसे बेहद लोकप्रिय गानों से इटावा के युवाओं के दिलों की धड़कन बढ़ाने इटावा महोत्सव के पंडाल में जानी मानी बॉलीवुड सिंगर (बेबी डॉल) कनिका कपूर धमाल मचाने आ रही हैं।आज रात को अपने बेहद मशहूर गानों से युवाओं के दिलों में एक अलग ही जगह बना चुकी (मशहूर बेबी डॉल) कनिका कपूर की एक भव्य रंगा रंग मेगा बॉलीवुड नाइट आयोजित होगी।
इटावा महोत्सव में मेगा नाइट कार्यक्रम के प्रायोजक डॉ. विवेक यादव चेयरमैन एसएमजीआई/डीपीएस इटावा के सहसंयोजन में आयोजित 7 जनवरी को (आज) रात 8 बजे से आयोजित होने वाली बॉलीवुड मेगा नाइट में मुख्य अतिथि के रूप में कमिश्नर कानपुर मंडल (आईएएस) राजशेखर मौजूद रहेंगे। जिलाधिकारी अवनीश राय/अध्यक्ष प्रदर्शनी समिति ने समस्त इटावा वासियों से इस भव्य बॉलीवुड मेगा नाइट में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कनिका कपूर के सुपरडुपर हिट गानों का आनंद लेने की अपील की है।
कार्यक्रम में सभी अतिथियों के बैठने की समुचित व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों के लिए वीआईपी पास की व्यवस्था इटावा महोत्सव समिति द्वारा की गई है।उक्त कार्यक्रम की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक/जनरल सेक्रेटरी प्रदर्शनी समिति उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव ने दी।

Comments
Post a Comment