संवाददाता रिषीपाल सिंह
बसरेहर/इटावा: कस्बा बसरेहर के प्रसिद्ध सर्राफा व्यापारी व आजीवन कांग्रेस का साथ देने वाले श्री राम कुमार सविता (55) का रात्रि में 11 बजे हृदयगति रुकजाने से निधन हो गया है। आज दोपहर एक बजे क़स्बा बसरेहर स्थित उनके खेतो पर अंतिम संस्कार किया गया।
सविता जी के अचानक निधन से कस्बे के लोग व उनके परिवारीजन दुखी है। सविता जी एक समाजसेवी व्यक्ति थे उन्होंने अपने जीवन काल में समाज में अपना एक स्थान बनाया था। जिससे लोग उन्हे याद करते है।
सविता जी की अंतिम यात्रा में कांग्रेस जिला अध्यक्ष मलखान सिंह अपने सहायोगिओं के साथ उपस्थिति रहे व कांग्रेस के समर्थक, सक्रिय कार्यकर्ता, ब्लॉक अध्यक्ष व जिला उपाध्यक्ष का कार्यभार संभालने वाले सविता जी को पार्टी कार्यकर्ताओ ने पार्टी का झंडा उनके पार्थिव शरीर को उड़ाकर उनको सलामी भी दी। इस समय उनके पुत्र मनु, व शक्ति की आँखे नम रही व परिवारीजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

.jpeg)
Comments
Post a Comment