ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को दो पालियों में पीईटी की परीक्षा कराई गई। इसमें 40 फीसदी परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। पहली पारी में 40.47 तथा दूसरी पाली में 39.49 प्रतिशत परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। परीक्षा के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई तथा अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे।
जिले में 14 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था, जहां 2 पालियों में परीक्षा कराई गई। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी तथा मुख्य द्वार पर ही अभ्यर्थियों की चेकिंग की गई। किसी को भी गैर जरूरी सामान परीक्षा कक्ष में ले जाने की इजाजत नहीं थी। मोबाइल तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित था और परीक्षार्थियों के बैग व अन्य सामग्री विद्यालय में परीक्षा कक्षा के बाहर ही जमा करा लिए गए। सभी परीक्षा कक्षों में परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात था। अधिकारियों ने भी लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
परीक्षा केन्द्रों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए थे, जिन्होंने परीक्षा की निगरानी की। इसके साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट भी लगातार अपने सेक्टर की स्कूलों का निरीक्षण करते रहे। निरीक्षण का यह सिलसिला दोनों पालियों में चला। जिला विद्यालय निरीक्षक राजू राणा ने थियोसोफीकल इंटर कॉलेज सहित आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का सुबह की पाली में तथा आधा दर्जन परीक्षा केंद्रों का शाम की पाली में निरीक्षण किया पूरी परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी को नकल करते हुए नहीं पकड़ा गया। पुलिस की व्यवस्था भी चौक चौबंद रही। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात था और किसी भी गैर जरूरी व्यक्ति को परीक्षा केंद्र में जाने की इजाजत नहीं थी।
परीक्षार्थीयों का डाटा:-
प्रथम पाली
पंजीकृत 7176
उपस्थित 4272
अनुपस्थित 2904
द्वितीय पाली
पंजीकृत 7176
उपस्थित 4342
अनुपस्थित 2834
Comments
Post a Comment