Etawah News: तीन दिवसीय पुलिस होकी प्रतियोगिता में कानपुर ने मारी बाजी, एसएसपी इटावा ने किया सम्मानित
ब्यूरो संवाददाता
इटावा : महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 वीं अन्तरजपदीय कानपुर जोन पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में पुरुष हॉकी में जनपद कानपुर नगर टीम 1- 0 से व महिला हॉकी में कानपुर नगर टीम 1- 0 से विजयी बनी। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में 25 वीं अंतर्जनपदीय कानपुर जोन की तीन दिवसीय पुलिस हॉकी प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित कर किया।
25 वीं अन्तरजनपदीय कानपुर जोन पुलिस हॉकी प्रतियोगिता में कानपुर जोन के 8 जिलों की 10 हॉकी टीमों जिनमें 8 पुरूष व 4 महिला टीमों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के पहले व दूसरे दिन खेले गए मुकाबलों के आधार पर पहला सेमीफाइनल मैच इटावा व झांसी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें मेजबान टीम इटावा द्वारा 1-0 से विजय प्राप्त कर फाइनल में अपना स्थान पक्का किया। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच कानपुर नगर व कानपुर देहात के बीच खेला गया। जिसमें कानपुर नगर की टीम ने 7-1 से विजय प्राप्त कर फाइनल में जगह बनायी थी। प्रतियोगिता का अन्तिम व फाइनल मुकाबला इटावा व कानपुर नगर की टीमों के बीच शनिवार शाम खेला गया। फाइनल मैच में मुख्य अतिथि एसएसपी संजय कुमार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया।
रोमांचक फाइनल मैच में कानपुर नगर की टीम इटावा की टीम से 1- 0 से विजयी रही। साथ ही महिला हॉकी में 4 टीम ने प्रतिभाग किया। जिसमें कानपुर नगर ने कानपुर देहात को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। इटावा ने झांसी को हराकर फाइनल मे प्रवेश किया।


Comments
Post a Comment