Etawah News: कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई
ब्यूरो संवाददाता
इटावा: कांग्रेस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और वीरांगना
लक्ष्मीबाई की जयंती मनाई गई। नेताओं ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर
माल्यार्पण कर नमन किया। विचारगोष्ठी में शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने कहा कि आज देश
और दुनिया के लिए बहुत महान दिन है, क्योंकि इस दिन दुनिया को वो दो महान
महानायिकाऐं मिलीं,
जिन्होंने
देश की आजादी की लड़ाई में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कांग्रेसियों ने नुमाइश मैदान और
कचहरी परिसर स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन
अर्पित किए। इस कार्यक्रम में प्रदेश सचिव आशुतोष दीक्षित, प्रेमनारायण दोहरे, आलोक यादव, वाचस्पति द्विवेदी, संजय तिवारी, प्रशांत दुबे, विष्णु कांत मिश्रा, अवनीश वर्मा, अंबुज त्रिपाठी, आसिफ जादरान, सरवर अली, सुरेन्द्र सिंह चौहान, आमिर खान, आनंद वर्मा, राघवेंद्र त्रिपाठी, रामेन्द्र चौहान, मोहम्मद गुलजार, वीनू श्रीवास्तव, गरिमा शुक्ला और गजेंद्र दुबे आदि
लोग उपस्थित रहे।


Comments
Post a Comment