ब्यूरो संवाददाता
इटावा : शहर के मौहल्ला कटरा शमशेर खां नई बस्ती में रविवार शाम को वर्चस्व को लेकर दो गुटों में काफी देर तक संघर्ष हुआ। पहले कार सवार युवकों ने कटरा शमशेर खां में फायरिंग की और पथराव करके दहशत फैला दी। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर जांच पड़ताल की और पहले दो युवकों को पकड़ लाई जिसके बाद देर रात तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। रात भर चली कार्रवाई में पुलिस ने 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया, एसएसपी संजय कुमार ने 15 उपद्रवियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की।
बताया जा रहा है कि अर्चना स्कूल के पास बंद पड़ी दुकानों के शटरों में लातें मारते हुए फायरिंग की। इससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। जिसके बाद दूसरे पक्ष ने भी जमकर पथराव किया। महेरा चुंगी नामजद निवासीयों ने फायरिंग करने के बाद कार के सवार होकर महेरा चुंगी क्षेत्र की ओर भाग गए। फायरिंग की वारदात बेकरी पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। घटना के करीब दो घंटे तक कोतवाली पुलिस को मामला संज्ञान में आया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा देर रात एक बजे तक थाने में मामले की जांच पड़ताल करते रहे और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी करने के कड़े दिशा निर्देश दिए। पुलिस टीमें कई आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगा दी है। पुलिस नामजद आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जिला बदर की कार्रवाई करने की बात कह रही है। एसएसपी ने उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें लगाई हैं।
एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने बताया कि क्रिकेट को लेकर दो गुटों में कुछ दिन पूर्व झगड़ा हुआ था। इसमें एक तरफ शिवम उर्फ डमरू, सोहेल और तालिब दूसरी तरफ कैफ, मूसा, दीपक और कन्हैया शामिल थे। इन पर पहले भी कार्रवाई की जा चुकी है। इस बार इन पर मुकदमा लिखकर जिला बदर कराया जाएगा। रात भर चली कार्रवाई में अब तक 15 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

.jpeg)

Comments
Post a Comment