ब्यूरो संवाददाता
इटावा: जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने टिक्सी मंदिर के पास बनाये गए ग्वालियर बस स्टैंड का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर के अन्य स्थानों से सवारियां लेकर चल रही बसों को निर्धारित स्थान से चलाने का दिशा निर्देश दिए। निर्धारित स्थानों के अतिरिक्त अन्य जगह से चल रही बसों के चालान और सीज करने की कार्रवाई करने के लिए भी कहा। डीएम, एसएसपी, एआरटीओ को देख अवैध तरह से खड़े मौरंग के ट्रैक्टर भाग खड़े हुए। बीते बुधवार को प्राइवेट ग्वालियर बस स्टैंड पर बसों से अवैध वसूली को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसी के तहत अब पुलिस प्रशासन ने अब ग्वालियर बस स्टैंड को शहर के टीटी चौकी के पास बस स्टैंड संचालित कराने के कड़े निर्देश दिए।
गुरुवार को डीएम, एसएसपी, एआरटीओ थाना कोतवाली क्षेत्र स्तिथ टीटी तिराहा पर तत्कालीन डीएम जेबी सिंह ने सिंचाई विभाग गेस्ट हाउस के बहार से ग्वालियर बस स्टैंड, भरथना बस स्टैंड, हटवाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आज तक टीटी तिरहा पर ग्वालियर स्टैंड नहीं संचालित हो सका। कल हुए विवाद के बाद मामला फिर से सुर्खियों में आया और पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी ग्वालियर बस स्टैंड को अब टीटी तिरहा से संचालित करने कड़े निर्देश एआरटीओ को दिए हैं।
डीएम अवनीश राय ने बताया कि मुख्यमंत्री, प्रमुख के ऑफिस से निर्देश प्राप्त हुए हैं कि जो शहरों में बस, टैक्सी चलती है, वह नियत स्थान से चलें। इसी क्रम में यह स्थान चिह्नित है। हमारा प्रयास है कि शहर में जो बसें चल रही हैं, वह इसी स्थान से चलें। जो शिकायतें मिली थीं, उस पर वाहनों का सीज करवाया गया है।
नगर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिये पुलिस ने कसी कमर
जिलाधिकारी अवनीश राय और एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने नगर का भ्रमण कर ई रिक्शा और ऑटो रिक्शा के लिये स्टैंड निर्धारित करने और रुट निर्धारित कर नम्बर लिख कर निर्धारित रुट पर चलाने, और साथ ही साथ नगर को जाम मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था सुद्रण बनाने के लिये निर्देशित किया। उन्होंने एआरटीओ ब्रजेश कुमार से कहा कि वाहन चालको को एक सप्ताह का समय देकर रुट निर्धारित करें इसके अलग चलने वालों पर कार्यवाही करें।

Comments
Post a Comment