ब्यूरो संवाददाता
इटावा: रेलवे स्टेशन के पास माल गाड़ी डिरेल होने की सूचना पर रेलवे अधिकारियों में
हड़कंप मच गया। कानपुर से दिल्ली की तरफ जा रही मालगाड़ी के दो बोगियां पटरी से
उतरने की सूचना पर टेक्निकल टीम,
रेलवे अधिकारी घटना स्थल पर
पहुंचे। करीब 45 मिनट रेलवे ट्रैक बाधित रहा।
रेलवे अधिकारी मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नही है। मौके पर ट्रैक के पहिये के
निशान को देखते हुए बोगी उतरने की बात को नकारा नही जा सकता है।
इस सूचना पर मौके पर पहुचे स्टेशन अधीक्षक पूरनमल मीणा
समेत रेलवे के इंजीनियर ट्रैक और गाड़ी का निरीक्षण किया। जिसके बाद करीब 45 मिनट दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक बाधित रहा। जिसमें तीन ट्रेनो को
रोका गया। जिसमें महानंददा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस, कालका एक्सप्रेस बताई जा रही। हलांकि इस पूरे घटनाक्रम पर रेलवे
अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते नजर आरहे है। अधिकारी ऐसी घटना से इनकार करते नजर
आरहे है।
.jpeg)
Comments
Post a Comment