संवाददाता: मनोज कुमार
इटावा: आगरा क्षेत्र के अंतर्गत न्यू कॉलोनी शाखा, इटावा के सहयोग से माउंट लिटेरा जी स्कूल, इटावा में जूनियर व सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए "बॉब चित्रकला एवं हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिताओं में लगभग 500 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया।प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को अंचल राजभाषा प्रभारी व मुख्य प्रबंधक श्री दिनेश कुमार मित्तल, मुख्य प्रबंधक श्री अमित कुमार अत्री तथा क्षेत्रीय राजभाषा प्रभारी अम्बरीश वर्मा द्वारा प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अतिवीर सिंह यादव व प्रधानाचार्य श्री पंकज कुमार शर्मा सहित समस्त अध्यापकगण भी उपस्थित थे।

Comments
Post a Comment