संवाददाता: मनोज कुमार
इटावा/जसवंतनगर : कस्बा जसवंतनगर में ब्राह्मण शक्तिपुंज संयुक्त मोर्चा इटावा तथा ब्राह्मण स्वाभिमान समिति जसवंतनगर के तत्वावधान मे भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा बडे धूमधाम से निकाली। शोभायात्रा का शुभारम्भ मुख्य अतिथि हरिकिशोर तिवारी ने परशुराम जी की आरती उतारकर तथा झंडा दिखाकर रवाना की।
कस्बे में भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा बडे धूमधाम से निकाली गई इस यात्रा मे बग्गी पर सवार भगवान परशुराम स्वरूप पिलुआ महाराज आशीष सदाचार चल रहे थे। यात्रा शुभारम्भ हरिकिशोर तिवारी ने भगवा झंडा दिखाकर यात्रा का शुभारम्भ किया यह यात्रा नगर के बिलैया मठ से चलकर फक्कड़पुरा के रास्ते बड़ा चौराहा पार करते हुए रामलीला रोड से निकलकर शोभायात्रा कोठी कैस्त के एक मैरिज होम पर सम्पन्न हुई। इस दौरान नगर में पुष्प वर्षा की गई तथा जगह जगह पर पानी, शरबत, वितरित किया गया एवं कार्यकर्ताओं के साथ शोभा यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। परशुराम का स्वरूप बने आशीष सदाचार पिलुआ महाराज को ब्राहमण स्वाभिमान समिति द्वारा प्रतीक चिंह तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया ।
यात्रा के इस दौरान ऋषिकान्त चतुर्वेदी, मनीष उपाध्याय, तरुन मिश्रा, नितिन चतुर्वेदी, विनय पाण्डेय, बीरेन्द्र दुवे, अमित पाठक, आदित्य पांडेय, रोहित पचौरी, अनिल चौधरी, रजत चौधरी, अक्षय त्रिपाठी, प्रभात तिवारी, दीपक दुबे समेत आधा सैकड़ा कार्यकर्त्ता आदि रहे तथा शोभायात्रा के दौरान प्रशासन को तरफ से उपजिलाधिकारी कौशल किशोर कुमार, क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान, थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी मय फाॅर्स के मुस्तैद रहे।


Comments
Post a Comment