Skip to main content

Etawah News: जायण्ट्स परिवार ने भट्टा मजदूरों को बांटे खाद्य सामग्री व गर्म कपडे

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: जायण्ट्स परिवार द्बारा भट्टा मजदूरों एवं परिजनों को कम्बल, ऊनी वस्त्र, गजक, रेवड़ी, मूंगफली, लाई लडडू एवं चप्पल आदि का वितरण किया गया। 

Etawah News: जायण्ट्स परिवार ने भट्टा मजदूरों को बांटे खाद्य सामग्री व गर्म कपडे

समाज के आखिरी व्यक्ति तक खुशहाली पहुंचाने हेतु समर्पित जायण्ट्स ग्रुप आफ दतावली, दतावली डायमंड, सैफई, पिलूआ महावीर एवं नवोदिता इटावा के संयुक्त संयोजकत्व में जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन विशेष समिति सदस्य डॉ शिवराज सिंह यादव, फेडरेशन अध्यक्ष ऊषा यादव, उपाध्यक्ष विमल कुमार सिंह, फेडरेशन सैक्रेटरी राम सजीवन सिंह, फेडरेशन फाइनेंस आफीसर दाऊ दयाल वर्मा, यूनिट निदेशक ललित सक्सैना, फेडरेशन आफीसर आशा अवस्थी, रीता मेहरोत्रा, यासीन अन्सारी  भट्टा मालिक ओमकार वर्मा की गरिमा मय उपस्थित में भट्टा मजदूरों एवं उनके परिजनों को कम्बल, ऊनी वस्त्र, गजक, रेवड़ी ,मूंगफली ,लाई लडडू एवं चप्पल वितरण किया गया। डॉ शिवराज सिंह यादव ने मजदूरों को ठण्ड से बचाव के उपाय बताते हुए नशा निवारण एवं के बारे में जानकारी दी।  लाभान्वित मजदूर एवं परिवारी जनों समेत लगभग 200 लोगों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया।

Etawah News: जायण्ट्स परिवार ने भट्टा मजदूरों को बांटे खाद्य सामग्री व गर्म कपडे

भट्टा मालिक श्री ओमकार वर्मा ने जायण्टस परिवार का हार्दिक आभार ब्यक्त करते हुए सभी के लिए स्वल्पाहार की व्यबस्था की। कार्य क्रम संयोजिका श्रीमती ऊषा यादव ने कहा कि  दीन सेवा ही ईश सेवा है ऊषा यादव ने समस्त लाभान्वित दीन वन्धुओ, भट्टा मालिक श्री ओमकार वर्मा मुनीम संदीप वर्मा, डॉ शिवराज सिंह यादव, विमल कुमार सिंह, राम सजीवन सिंह, दाऊ दयाल वर्मा, आशा अवस्थी, रीता मेहरोत्रा, यासीन अन्सारी, नीलम भदौरिया, अनीता यादव,  निधि दुवेदी, श्रीमती संगीता तिवारी, श्रृद्धा अवस्थी ,स्नेह अग्रवाल, निशा कन्चन, राखी मित्तल,  रीना यादव, आशा यादव, सीमा सक्सैना, हरिओम कश्यप, शशि भूषण सिंह, कौशलेंद्र यादव, विनोद कुमार सिंह, दीप सिंह यादव, कृष्णा शर्मा, वीरेन्द्र सिंह कुशवाहा, राज कुमार मेहरोत्रा, राजेश यादव, तपन यादव, सुषमा यादव, साधना शर्मा, मीरा वर्मा, व अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...