Skip to main content

Etawah News: गुरुनानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकली

ब्यूरो संवाददाता

इटावा: कलितारन गुरु नानक आया" श्री गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव को मुख रखते हुए बड़ी प्रभात फेरी शोभा यात्रा के रुप में गुरुद्वारा करमगंज से निकाली गई जिसमें संगतों ने भक्ति में लीन होकर गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त की।शोभा यात्रा में गुरु नानक देव का संदेश ,"अव्वल अल्लाह नूर उपाया, कुदरत के सब बन्दे,एक नूर ते सब जग उपज्या कौन भले कौ मंदे" भजनों, चित्रों,स्लोगन आदि के माध्यम से दिया गया। "बोले सो निहाल सत श्री अकाल" के जयकारे गुंजायमान हुए, श्री गुरु ग्रंथ साहिब का स्वरूप यात्रा में साथ था गुरु ग्रंथ साहिब को नमन करने में कोई भी श्रद्धालु एक दूसरे से पीछे नहीं रहना चाहता था जिसकी सेवा मुख्य ग्रंथी इटावा संभाल रहे थे। पुष्प वर्षा के बीच जगह-जगह श्रद्धालुओं ने प्रभात फेरी में चल रहे पांच प्यारों के साथ ही विशेष पोशाकों में सजे बच्चों का भी स्वागत सत्कार किया।शोभा यात्रा के दौरान गुरुग्रंथ साहिब के प्रति छोटे बढ़ों सभी का सम्मान देखने काबिल था। सड़क पर पानी डालकर झाड़ू लगाते भक्तजन सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे।

गुरुनानक देव जी की जयंती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा निकली

श्री गुरुनानक देव जी के जन्मोत्सव 8 नवंबर (प्रकाश पर्व) के उपलक्ष्य में दिनांक 17 अक्टूबर से शहर में परंपरागत रूप से नियमित निकलने वाली गुरुग्रंथ साहिब की प्रभातफेरी रविवार को सुबह भक्तों के अथाह प्रेम और विश्वास से शोभा यात्रा का रुप धारण कर सुबह आठ बजे करमगंज गुरुद्वारा से बड़े जोश और उत्साह के साथ जगह जगह सिख समाज के लोगों द्वारा फल और मिष्ठान वितरण के साथ पांच प्यारों का पुष्प वर्षा और चरण स्पर्श कर स्वागत व अभिनंदन करते हुए "बोले सो निहाल सतश्री अकाल" के जयघोष के साथ पंजाबी कॉलोनी तिराहा से बस स्टैंड तिराहा, राम गंज चौराहा,सबितगंज चौराहा, सबितगंज से उर्दू मोहल्ला होते हुये सुबह 12 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब पर पहुंची।

करम गंज गुरुद्वारे से गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे तक गुरुग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा का जगह जगह सिख परिवार के सरदार हरजीत सिंह कालड़ा,कुलदीप कौर, तरनपाल सिंह कालड़ा,दिलप्रीत कौर,अमोलक सिंह,मंजीत सिंह, तरनजीत सिंह कालड़ा,परमजीत सिंह छाबड़ा,कमल छाबड़ा,मिंटू मोंगा,सुरेंदर सिंह अरोड़ा,साहिब सिंह कालड़ा,सुरजीत सिंह कालड़ा, डिंपी बग्गा,तीरथ सिंह टुटेजा, रविंदर सिंह टुटेजा,विजय मालिक, संजीव लूथरा,राजेन्द्र भसीन,अंजू भसीन,मंजरी अरोड़ा,ममता अरोड़ा,रिंकू कालड़ा,बिट्टू किंद्रा,गुरदीप सिंह,गुरभेज सिंह टुटेजा,रघुवीर सिंह अरोड़ा,गुरदेव सिंह गुरचरन,गुरबचन सिंह अरोड़ा,अमरजीत सिंह छाबड़ा, हरजीत कौर,सतनाम अरोड़ा, आरएस ट्राली परिवार सहित बहादुर सिंह व सुरजीत सिंह अरोड़ा ने भव्य स्वागत किया। गुरुग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा में चरनजीत सिंह काका,मंदीप सिंह संता जसवीर सिंह पप्पी,राजा साहनी,दीपू अरोड़ा,मन्नत टुटेजा, रौनक कालड़ा, एकश कालड़ा,वंश अरोड़ा,ऋषि लूथरा,कमलेश कुमार,विजय कुमार,सुशील कुमार, प्रदीप कुमार का सराहनीय योगदान रहा।

श्री गुरु सिंह सभा गुरूद्वारा तेगबहादुर साहिब में गुरुग्रंथ साहिब की शोभा यात्रा पहुंचने पर कमेटी के अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालड़ा सहित उपस्थित सभी संगत ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष तरनपाल सिंह कालड़ा ने कहा कि श्री गुरूनानक देव जी के उपदेशों को सभी जगत में प्रसारित करने के लिए शान्ति एकता व प्रभु भक्ति का सन्देश देना ही प्रभात फेरी व शोभा यात्रा का मूल उद्देश है।उन्होंने कहा कि श्री गुरुनानक जी द्वारा दिए उपदेश नाम जपो,बंड छको और किरत करो के मूल सिद्धान्त जो आज शोभा यात्रा के दौरान सबने देखा, इसी को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करते हैं।उन्होंने कहा कि गुरुग्रंथ साहिब के प्रति आज छोटे बड़ों का सम्मान देखने काबिल था, अनुशासन के साथ भक्तों ने पूरे शहर में फूलों की चादर बिछा दी। उन्होंने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। 

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...