Skip to main content

Etawah News: भाजपा कार्यकार्ताओ ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका

ब्यूरो संवाददाता

इटावा/भरथना: समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरित मानस पर दिए बयान पर जनपद इटावा के भरथना कस्बे में भी बवाल देखने को मिला। भरथना कस्बे के सब्जी मण्डी में आज बीजेपी कार्यकर्ताओ तथा नेताओ के द्वारा स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूका गया। और साथ ही कहा गया कि हम सनातनी लोग गोस्वामी तुलसीदास का अपमान कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये अपराध अक्षम श्रेणी में आता है। स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा उनकी छोटी सोच और संकीर्ण मानसिकता का उदाहरण दिया गया है, साथ ही इन्होंने अपने बड़बोले पन के कारण यह विवादित बयान दिया है।

Etawah News: भाजपा कार्यकार्ताओ ने स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला फूंका

इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा कहा गया कि बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो सभी धर्मों का सम्मान करती है, तथा प्रभु श्री राम को लेकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चार प्रांतों की सत्ता कुर्बान कर दी गई थी। बीजेपी कभी भी राम को लेकर राजनीति नहीं करती है। हमारी अपनी सनातनी विचारधारा हमारी संस्कृति है। हम जिएंगे तो भगवान राम के लिए और मरेंगे तो भगवान श्री राम लिए। किंतु किसी भी परिस्थिति में अपने आराध्य प्रभु श्री राम का अपमान बर्दाश्त नही करेंगे। किंतु कुछ विपक्षी दलों के द्वारा कहा जाता है कि बीजेपी राम को लेकर राजनीति करती है। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है, बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है।

पुतला फूंकने वालों में भाजपा नेता मंगल सिंह भदौरिया, गिरीश शुक्ला,सुरेंद्र गुप्ता,युवा नेता सोनू तिवारी,युवा नेता सौरभ दुबे.सभासद अंशु वर्मा. विवेक पोरवाल. राम लखन सहित अन्य लोग मौजूद रहे। जिनमें स्वामी प्रसाद मौर्य के द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए गए विवादित बयान पर काफी आक्रोश दिखाई दिया।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News: इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन का भव्य आयोजन संपन्न, एव परिचय पत्र वितरित ।

संवाददाता आशीष कुमार  इटावा :इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा नए पदाधिकारियों के लिए परिचय पत्र वितरण,नियुक्ति पत्र वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर से बड़ी संख्या में पत्रकार, पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह आयोजन पत्रकार हितों, एकजुटता और संगठन की मजबूती को समर्पित रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज, विट्ठल आश्रम इटावा के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर शिवम जी महाराज, तथा राष्ट्रीय जय मां काली सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गुरु जी महाराज व विशिष्ट अतिथि के रूप में इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही।  चित्रकूट धाम से पधारे महामंडलेश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि “पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पत्रकार समाज को सही दिशा देने का कार्य करता है।” उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा जताई कि वे सत्य, संस्कार और समाजहि...

Etawah News: फर्जी सिम और बैंक खाते खोलकर साइबर फ्रॉड करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

ब्यूरो संवाददाता  इटावा : धोखाधडी कर फर्जी सिम व बैंक में खाते खुलवाकर साइबर फ्राड करने वाले 04 अभियुक्तों को जसवंतनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया जिनके कब्जे से वोडाफोन के (50) व एयरटेल के (23) फर्जी सिमकार्ड सहित कुल 73 फर्जी सिम कार्ड बरामद किए गए। क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने बताया कि ग्राम कुरसेना और हनुमंत खेड़ा क्षेत्र में कुछ पॉइंट ऑफ सेल (पीओएस) एजेंट सिम कार्ड दिलाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से आधार कार्ड की प्रतियां, फोटो और अंगूठे के निशान ले रहे थे। इन दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फर्जी तरीके से एनएसडीएल पेमेंट बैंक में खाते खुलवाए जाते थे और फिर उन खातों व सिम कार्डों के जरिए साइबर ठगी को अंजाम दिया जाता था। ग्रामीणों को मनरेगा योजना का लालच देकर कहा जाता था कि उनके खातों में चार-चार हजार रुपये आएंगे, इसके लिए नया सिम कार्ड लेना जरूरी है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष कमल भाटी को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि कुछ लोग सिम देने के बहाने दस्तावेज लेकर सिम नहीं दे रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम हनुमंत खेड़ा निवासी शिशुपाल सिंह उर्फ अनिल पुत्र...

Etawah News :इटावा महोत्सव में रक्तदाता समूह की अनूठी पहल :167 नि:आश्रित बच्चों के चेहरों पर बिखेरी खुशियाँ

संवाददाता : रिषीपाल सिंह इटावा : इटावा महोत्सव 2025 के अवसर पर रक्तदाता समूह द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी इटावा महोत्सव में विशेष सेवा कार्यक्रम का आज आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम के तहत 167 नि: आश्रित स्कूली बच्चों को इटावा महोत्सव में, झूले और सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ा गया। सेवा कार्यक्रम के दौरान बच्चों को इटावा महोत्सव का भ्रमण करवाया गया एवं झूलों का आनंद दिलाया गया तथा उनके लिए भोजन व नाश्ते की समुचित व्यवस्था की गई। रंग-बिरंगे माहौल और मनोरंजक गतिविधियों से बच्चे बेहद खुश नजर आए। रक्तदाता समूह के सदस्यों ने पूरे समर्पण और संवेदनशीलता के साथ बच्चों की देखभाल की। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उत्साह ने सेवा कार्य को सार्थक बना दिया। रक्तदाता समूह ने इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, समूह के पदाधिकारियों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। समूह ने कहा कि आगे भी बच्चों की खुशियों के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे।  डॉ. स्नेहलता,विभा चतुर्वेदी,राजीव नरूका, ...