Etawah News: भाजपा व्यापारी नेता ने पार्टी संगठन पर लगाये गंभीर आरोप, जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बताया निराधार
ब्यूरो संवाददाता
इटावा : निकाय चुनाव में टिकट की मांग को लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी संगठन और जनप्रतिनिधि उस समय निशाने पर आ गए जब बीजेपी के ही वरिष्ठ कार्यकर्ता और व्यापारी नेता अनंत प्रताप अग्रवाल ने निकाय चुनाव में बीजेपी जिला संगठन, जनप्रतिनिधियों पर गंभीर आरोप लगाएं। उन्होंने सदर नगरपालिका सीट पर पैसा लेकर पैनल में नाम भेजने का आरोप लगाया है।
व्यापारी नेता अनंत प्रताप भारतीय जनता पार्टी में 32 सालों से जुड़े हुए उन्होंने आज एक पत्रकार वार्ता में खुल कर आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी का जिला संगठन कहीं ना कहीं पैसे वाले संपन्न लोगों के हाथों की कठपुतली बनकर के खेल रहा है और जनाधारविहीन पर वजूद हीन लोगो का तब्बजो दे रहा है। उन्होंने कहा कि 2024 के संसदीय चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने के लिए इटावा नगर पालिका सीट को हराने का भरसक प्रयास टिकट वितरण प्रणाली के तहत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का एक पदाधिकारी यह कहता हुआ इटावा में सुना जा रहा है कि उसने सवा करोड़ रुपए खर्च किया है। इसलिए उसकी पत्नी का टिकट होना तय है, उन्होंने यह भी आरोप लगाए हैं कि भारतीय जनता पार्टी ने मात्र 3 लोगों के नाम हाई कमान को पैनल में भेजे है। अग्रवाल ने सवा करोड़ रुपए लेने के आरोपों को लेकर के कहा कि यह बातें वह है जो इटावा में आम चर्चा का विषय बनी हुई है। इसलिए वह भी अपने बयान में किसी का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन उस नाम को लोग भली-भांति जानते हैं जिसने सवा करोड़ रुपए खर्च करके टिकट लेने का दावा किया है। उनका यह भी आरोप है कि भारतीय जनता पार्टी में जमीनी कार्यकर्ताओं का नाम उस लिस्ट से बेदखल कर दिया है जो कही ना कही इटावा नगर पालिका चैयरमैनी के लिए दावेदारी कर रहे थे।
अनंत अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने अपनी पुत्रवधू सुरभि अग्रवाल के लिए इटावा नगर पालिका सीट की दावेदारी की हुई थी, लेकिन उनके नाम को 3 लोगों की पैनल सूची से काट कर हाई कमान को भेजा गया है। इससे पहले भी उन्होंने उनकी पत्नी के लिए नगर पालिका के चेयरमैन पद के टिकट के लिए दावेदारी की थी, लेकिन ऐन मौके पर उनकी पत्नी को टिकट न देकर के किसी अन्य को टिकट दे दिया गया था। अग्रवाल ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी के नेता केवल मोदी योगी के नाम पर लोगों के बीच जाकर के वोट मांग रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी के चंद नेता और प्रभावी कार्यकर्ता पैसे कमाने में जुटे हुए हैं, जबकि जनाधार वाले नेताओ को उपेक्षित किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं से जुड़े हुए कार्यों को ठेकेदार माने जाने वाले ऐसे ऐसे लोगों के हवाले किया जा रहा है जिनका भारतीय जनता पार्टी से कोई सरोकार नहीं है वो केवल प्रभावी नेताओं के इर्द-गिर्द घूम करके अपनी राजनीति चमका रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वह 32 सालों से भारतीय जनता पार्टी की राजनीति कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी का कोई भी नेता उनके ऊपर एक रुपए कीबकायादारी नहीं कह सकता है, अगर कोई बकायदारी कहता है तो वह तुरंत उसका भुगतान करने के लिए तैयार है। जनता पार्टी से बागी तेवर अपनाने के सवाल पर अग्रवाल ने कहा कि उन्हें इस बात का कोई डर नहीं है कि भारतीय जनता पार्टी हाईकमान उनके खिलाफ क्या कार्रवाई करेगी, उन्होंने कहा जो वास्तविक सच्चाई थी वह उन्होंने मीडिया के समक्ष उजागर कर दी है। उन्होंने पार्टी से कभी कुछ लिया नहीं है पार्टी की केवल सेवा ही की है, लेकिन आज के जनप्रतिनिधि संगठन के लोग उनकी सेवा के एवज में जो कुछ भी कर रहे हैं वह जरूर सवालों के घेरे में है।
वही जिला अध्यक्ष संजीव राजपूत ने साफ-साफ कहा है कि जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं। वह पूरी तरह से निराधार है जिला संगठन में किसी भी पदाधिकारी ने किसी से कोई भी पैसे नहीं लिए अगर पैसे लेने का आरोप है तो उसका नाम खुल करके बोले किसने किसको कितने पैसे दिए हैं। आम चर्चा के आधार पर आरोप लगाना पूरी तरह से निराधार माना जायेगा। पार्टी हाईकमान की ओर से दिए गए निर्देशों के क्रम में चैनल के माध्यम से तीन ऐसे लोगों का नाम जिला संगठन ने तय करके भेजा है जो जीतने की स्थिति में समझे जा रहे हैं अगर उन्हें कोई आपत्ति है तो वह अपनी सीधी शिकायत किसी भी फोरम पर जाकर के कर सकते हैं। मोदी योगी के नाम को लेकर के राजनीति करने के सवाल पर संजीव राजपूत ने कहा कि मोदी योगी उनके नेता हैं इसलिए उनके नाम पर वोट मांगना पार्टी के कार्यकर्ताओं का हक और अधिकार है।

Comments
Post a Comment