Skip to main content

Etawah News: मोहम्मद अहसान को "शुकराना ए हज" देने पहुंचे शिवपाल, भाजपा पर बरसे

आशीष कुमार 

इटावा/जसवंतनगर: पूर्व कैबिनेट मंत्री और क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने आज कहा है कि वह कौमी एकता और आपसी सद्भाव के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राज में  समाज में विघटन डालने का काम किया जा रहा है।

Etawah News: मोहम्मद अहसान को "शुकराना ए हज" देने पहुंचे शिवपाल, भाजपा पर बरसे

श्री यादव  शुक्रवार शाम यहां फक्कड़ में पूरा मोहल्ला स्थित एक मैरिज होम में हाजी मोहम्मद अहसान द्वारा आयोजित शुकराना ए हज कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से बड़ी संख्या में हाजी, मौलाना, हाफिज, इमाम के अलाव बड़ी संख्या में नगर के हर वर्ग के लोग पधारे हुए थे। स्वयं शिवपाल सिंह यादव ने शॉल उड़ाकर और पुष्प मालाएं पहनाकर सभी हाजी मौलानाओं आदि का अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार ने सारे विकास काम रोक दिए हैं और समाजवादियों तथा विरोधियों को सबक सिखाने के लिए उनका उत्पीड़न कर रही है ।उन्हें जेल भेज रही है। उनके घरों पर बुलडोजर चलवा रही है। पूरे प्रदेश में भय और आतंक मचा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि मोहम्मद अहसान नगर पालिका जसवंत नगर के पूर्व उपाध्यक्ष होने के साथ-साथ, विधायक प्रतिनिधि भी हैं। उनके हाल ही में हज करके लौटने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में सभी वर्गों के बड़ी संख्या में लोग शरीक हुए। उन्हें हज से लौटने पर बधाई दी और फूल मालाओं से लाद दिया। शिवपाल सिंह यादव ने भी उनका जोरदार ढंग से इस्तकबाल किया और बधाई दी।

इस इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर बृजेश चंद्र यादव, अजेंद्र सिंह गौर, राहुल गुप्ता, विनोद यादव,अनुज मोंटी यादव, विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सोनू ,विद्याराम यादव, विधानसभा अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव खन्ना यादव, नगर महासचिव राजीव यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष सुनील जोली, हाजी सलीम ,हाजी शमीम ,हाजी रशीद हाजी दोस्त मोहम्मद अलावा इटावा और जसवंत नगर के 50 से ज्यादा हाजी मौजूद थे इसके अलावा प्रदेश भर से आए लोगों मे  मेहमान ऐ ख़ुसूसी उलमाए इकराम उत्तर प्रदेश में

जनाब मुफ्ती शकील अहमद साहब बरेली, मुफ्ती शाहिद साहब सीतापुर, मुफ्ती राशिद साहब इलाहाबाद, मुफ्ती ग़ौस मोहम्मद साहब,मौलाना अजमल मियाँ आज़मगढ़,मौलाना नौशाद अज़हरी कोशाम्बी,मुफ्ती नसीरूल क़ादरी लखनऊ,मुफ्ती फैज़ान साहब बाँदा,मुफ्ती आसिफ रज़ा हबीबी फतेहपुर,क़ारी आ़मिर साहब ग़ाज़ीपुर, मौलाना मुईनुद्दीन क़ादरी कानपुर,मौलाना फईम शाहजहानपुर,जनाब क़ारी इरशाद बरकाना,क़ारी मोहम्मद अकरम नानपारा बेहराइच, हाफिज़ हारुन मियाँ सीतापुर,मौलाना नीईमुल क़ादरी फरूखाबाद,मुफ्ती साकिब साहब बेहराइच  मौलाना फईम रजा भरथना,हाफिज व कारी इरशाद ओवैसी भरथना आदि प्रमुख थे।

Comments

Popular posts from this blog

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में हुआ रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : शिवपाल सिंह पी जी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा में धनतेरस के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ द्वीप सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कला कौशल और भारतीय परंपराओं के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता का प्रारंभ कॉलेज के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह उर्फ सोनू यादव जी ने द्वीप प्रज्वलन और मां लक्ष्मी की वंदना के साथ कराया। छात्राओं ने रंग-बिरंगे फूलों, रंगों और दीयों का उपयोग कर सुंदर और आकर्षक रंगोलियां बनाईं।    कॉलेज के विभिन्न वर्गों के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल ने रचनात्मकता, सौंदर्य और विषय की प्रस्तुति के आधार पर विजेताओं का चयन किया। सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में कला और संस्कृति के प्रति प्रेम को प्रोत्साहित करते हैं और उनकी प्रतिभा को निखारते हैं। इस कार्यक्रम का संच...

Etawah News : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में गांधी जी और शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।

ब्यूरो संवाददाता  इटावा/जसवन्तनगर : नगर के शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि आदरणीय मान्यनीय बाबा जी श्रीमान रघुवीर सिंह यादव जी ने ध्वजारोहण कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।  अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने महात्मा गांधी के अहिंसा और सत्य के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “महात्मा गांधी ने हमें सिखाया कि सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर समाज में बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं। उनके सिद्धांत आज भी प्रासंगिक हैं और हमें उनका अनुसरण करना चाहिए।” उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के सादगी और ईमानदारी के जीवन पर भी प्रकाश डाला और कहा, “शास्त्री जी ने देश की सेवा करते हुए अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया।” कॉलेज के प्राचार्य श्री संजय कुमार जी ने संबोधित करते हुए कहा, “आप सभी देश के भविष्य हैं और गांधीजी तथा शास्त्रीजी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर एक सशक्त और नैतिक समाज का निर्माण कर सकते हैं। स्वच्छता केवल हमार...

Etawah News: शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिले टैबलेट

ब्यूरो संवाददाता  इटावा / जसवंतनगर : शिवपाल सिंह पीजी कॉलेज कैस्त जसवन्तनगर इटावा के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी.एड. सत्र 2023-24 में पास छात्र/छात्राओं को प्रदेश सरकार की डिजिशक्ति योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अध्ययनरत् युवाओं के तकनीकि कौशन विकास हेतु स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण अभियान के तहत टैबलेट वितरित किए गए।  कार्यक्रम का शुभारम्भ शिवपाल सिंह महाविद्यालय के प्रबंधक श्री विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव उर्फ सोनू यादव जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के डिजिशक्ति प्रोग्राम के बारे में छात्रों को विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि, यह टेबलेट आपके जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण डिवाइस है जिसकी सहायता से आप पढाई के साथ रोजगार की जानकारी भी प्राप्त कर सकते है और देश दुनिया की तकनीकी की सूचनाएं घर बैठे ही प्राप्त कर सकते है। उन्होंने कहा कि, प्रत्येक वस्तु का उपयोग दुरूप्रयोग भी होता है अतः यह आप पर निर्भर है कि आप इस टैबलेट का क्या और कितना उपयोग अपने भविष्य निर्माण में करेंगे। कालेज के 80 छात्र छात्राओं को टैबलेट वितरित किए गए। ...