ब्यूरो संवाददाता
इटावा/जसवंतनगर: महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जसवंतनगर में प्रजापिता ईश्वरीय ब्रह्मकमारी विश्वविद्यालय संस्था ने प्रभात फेरी निकालकर शिव जी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर टीचर्स कॉलोनी स्थित ईश्वरी केंद्र सेंटर पर सबसे पहले भोलेनाथ बाबा शिव का केक काटा गया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं जय जयकार के साथ दीं। फिर ब्रह्मकुमारी बहनों और भाइयों ने मुरली का रसास्वादन किया।
इस मौके पर करहल से विशेष रुप से पधारीं ब्रह्माकमारी बहन निधि और तेजस्वी बहन ने ब्रह्माकमारी विश्वविद्यालय के उद्देश्य मौजूद लोगों को बताया। उन्होंने कहा कि एक कल्प में एक ही बार, शिव जी लेते हैं अवतार।
ब्रह्माकुमारी शकुंतला बहन ने कहा कि ईश्वरीय विश्वविद्यालय से जुड़कर लोग अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। प्रभात फेरी नगर के कई हिस्सों में घूमी और बाद में ईश्वरीय केंद्र टीचर्स कॉलोनी पर संपन्न हुई। सुमित भाई, राहुल भाई, शीला बहन, बबीता गुप्ता, सरिता गुप्ता ,राजेंद्र भाई का प्रभात फेरी में सहयोग रहा।


Comments
Post a Comment