संवाददाता आशीष कुमार
इटावा\जसवंतनगर: फिरोजाबाद जिले की एक महिला का शव नहर में होने की आशंका के चलते गोताखोरों की टीम भोगनीपुर गंग नहर में भी खोजबीन में जुटी हुई है।
फिरोजाबाद जिले के नगला खंगर थाना क्षेत्र के ग्राम कोरारी खेड़ा निवासिनी 29 वर्षीय महिला आरती देवी पत्नी रामजस सक्सेना जो 12 मार्च की दोपहर अपने घर से गायब हुई थी परिजनों की खोजबीन के दौरान उसकी एक चप्पल गांव से कुछ दूर भोगनीपुर नहर किनारे पड़ी मिली तो परिजनों ने आशंका जताई की महिला नहर में डूबी है। इसी आशंका के आधार पर नगला खंगर थाना पुलिस द्वारा उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया जिस पर पीएसी कंपनी व गोताखोर नहर में उस महिला के शव की खोजबीन में जुट गए। सुबह यहां भी बलरई थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीवामऊ नहर पुल से लेकर बलरई नहर पुल के बीच गोताखोरों की टीम एयर स्टीमर लेकर लगातार जुटी हुई है और महिला के शव की तलाश सांय काल तक जारी थी।
प्रभारी निरीक्षक नगला खंगार महेश सिंह ने बताया गायव हुई महिला के भाई द्वारा 12 मार्च को गुमशुदगी दर्ज कराई थी पुलिस लगातार उस को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

Comments
Post a Comment