ब्यूरो संवाददाता
इटावा: सोमवार को शहर के एक होटल में व्यापार मंडल ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित एवं जिला महामंत्री आकाश दीप जैन ने प्रांतीय अध्यक्ष द्वारा जारी मनोनयन पत्र रीना जैन को सौंपकर महिला व्यापार मंडल की प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया।
जिला अध्यक्ष आलोक दीक्षित ने कहा व्यवसायी महिलाओं के हितों की रक्षा करने में सदैव प्रयासरत उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उप्र के प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश अग्रवाल ने संगठन व व्यापारी हितों में किये हुये कार्यों को देखते हुये महिला व्यवसायी रीना जैन को महिला प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। कार्यक्रम में महिला पदाधिकारियों ने नव मनोनीत महिला प्रदेश उपाध्यक्ष का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। रीना जैन ने कहा महिला व्यापार मंडल महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने सहयोग करेगा। आज के समय में महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। वह व्यापारिक क्षेत्र में बराबरी पर कंधे से कंधा मिलाकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं।
कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष कामिल कुरैशी, शहर अध्यक्ष रजत जैन, महिला जिला महामंत्री अनीता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, मंजू यादव, सुलेखा तिवारी, कमलेश जैन, दीपिका गुप्ता, अंजू यादव, युवा जिलाध्यक्ष पावेन्द्र शर्मा, प्रदीप आढ़तिया, विक्कू यादव, आलोक गुप्ता, रियाज अहमद, संजय वर्मा, देव् गुप्ता, लखन सोनी आदि मौजूद रहे।

Comments
Post a Comment